{"_id":"658dcd437e905c94300603e5","slug":"congress-celebrated-139th-foundation-day-chandigarh-news-c-16-pkl1010-316658-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कांग्रेस ने मनाया 139वां स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कांग्रेस ने मनाया 139वां स्थापना दिवस
विज्ञापन
कांग्रेस ने मनाया 139वां स्थापना दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस ने वीरवार को 139वां स्थापना दिवस मनाया। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में विधायक जगबीर मलिक व हरियाणा कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज चांदवीर हुड्डा ने पार्टी का झंडा फहराया। विधायक ने कहा कि पार्टी के झंडे तले संकल्प लेते हैं कि इस देश में नफरत को नहीं पनपने देंगे। सभी धर्म और जातियों के लोगों को साथ लेकर चलेंगे। चांदवीर हुड्डा ने कहा कि हमें कांग्रेस पार्टी के सदस्य होने पर गर्व है। कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है, जिसने देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।