{"_id":"6001c1c1fdaa2145a125a185db0109b6","slug":"congress-campaign-will-run-from-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ से चलेगा कांग्रेस के चुनाव प्रचार का कारवां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ से चलेगा कांग्रेस के चुनाव प्रचार का कारवां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 07 Sep 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपना प्रचार अभियान जोर शोर से शुरू करेगी। चंडीगढ़ से शुरू होने वाले इस अभियान में हरियाणा कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष एवं हरियाणा के वन पर्यावरण एवं सिंचाई मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव और चुनाव प्रचार अभियान समिति की उपाध्यक्ष किरण चौधरी 9 सितंबर को दोपहर 1 बजे 21 प्रचार वाहनों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय चंडीगढ़ से रवाना करेंगी।
विज्ञापन
कैप्टन अजय सिंह यादव ने बताया कि इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अशोक तंवर की मौजूदगी में इन प्रचार वाहनों को सभी जिलों में प्रचार के लिए भेजा जाएगा। आल इंडिया कांग्रेस के महासचिव डा. शकील अहमद व आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सचिव आशा कुमारी भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
कैप्टन यादव ने बताया कि प्रत्येक जिले के लिए एक प्रचार वाहन होगा। जिस पर पार्टी के प्रचार संबंधित सामग्री होगी। उन्होंने चुनाव प्रचार अभियान से जुड़े सभी सदस्यों एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों से भी 9 सितंबर को कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।
सभी जिलों में नियुक्त किए गए चुनाव प्रचार अभियान प्रमुख की देखरेख में यह कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। सभी जिला प्रमुखों से यह अपील भी की गई है कि वे इन वाहनों के संचालन के लिए उपयुक्त व्यक्तियों को भी अपने साथ लेकर आएं।