फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress appoints Pradesh Election Committee of Punjab

पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने चुनाव समिति का गठन किया, नवजोत सिंह सिद्धू होंगे अध्यक्ष

Mon, 13 Dec 2021 06:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 Dec 2021 06:54 PM IST
सार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने पंजाब में चुनाव समिति की नियुक्ति कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू समिति के अध्यक्ष होंगे। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समित के सदस्य हैं। समन्वय समित की अध्यक्ष अंबिका सोनी को भी समिति में जगह दी गई है। प्रचार समित के प्रधान सुनील जाखड़ भी समिति का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
Congress appoints Pradesh Election Committee of Punjab
नवजोत सिंह सिद्धू। (फाइल फोटो)

विस्तार

कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले गठित विभिन्न समितियों की कमान वरिष्ठ नेताओं को सौंपी थी। इससे नवजोत सिंह सिद्धू हाशिए पर चले गए थे लेकिन अब सिद्धू के सार्वजनिक बयानों का असर हाईकमान पर हो गया है। सोमवार को पार्टी ने नवजोत सिद्धू को प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। सिद्धू अपने एक बयान में कह चुके हैं कि मैं केवल शोपीस बनकर नहीं रहूंगा। न तो मैंने जिंदगी में किसी चीज की मांग की है और न ही करूंगा। मैंने कभी लोगों से वोट तक नहीं मांगा। 

विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र में पंजाब प्रदेश चुनाव कमेटी के अध्यक्ष पद पर नवजोत सिद्धू की नियुक्ति के साथ ही मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, समन्वय समिति की चेयरपर्सन अंबिका सोनी, प्रचार कमेटी के चेयरमैन सुनील जाखड़, घोषणा पत्र समिति के चेयरमैन प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब से लोकसभा व राज्यसभा में सभी कांग्रेस सांसद, पंजाब सरकार के सभी मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस हंसपाल, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहिंदर सिंह केपी, अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव केएल शर्मा, विधायक व सचिव रामिंदर सिंह आवला, पंजाब प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उपाध्यक्ष लाल सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत सिंह नागरा, कार्यकारी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह डैनी, कार्यकारी अध्यक्ष पवन गोयल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुरप्रीत कांगड़, विधायक व पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, विधायक श्याम सुंदर अरोड़ा, विधायक व पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी, विधायक व पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत, विधायक अजायब सिंह भट्टी, विधायक नवतेज सिंह चीमा, हामिद मसीह, एससी विभाग के चेयरमैन डॉ. राजकुमार चब्बेवाल, पीएससी की अध्यक्ष बलबीर रानी सोढी, वीवाईसी के अध्यक्ष बरिंदर ढिल्लों, एनएसयूआई के अध्यक्ष अक्षय शर्मा और पंजाब सेवा दल के मुख्य आयोजक निर्मल खैरा, को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed