फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress annouces ticket for Assembly elections

सुरजेवाला छठी और बाजीगर लगातार सातवीं बार मैदान में

Thu, 25 Sep 2014 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Thu, 25 Sep 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
कैथल। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बुधवार को कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। जिले की चार विधानसभा सीटों पर पार्टी ने अनुभव और युवा जोश को तरजीह दी है। कैथल से जहां एक बार फिर से पार्टी ने रणदीप सुरजेवाला पर भरोसा जताया है, वहीं, गुहला चीका से पार्टी ने अपने भरोसेमंद नेता दिल्लूराम बाजीगर पर दांव खेला है।
विज्ञापन


उधर, कलायत से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री तेजी मान के बेटे रणवीर उर्फ बॉबी मान के टिकट दिया है। इसके अलावा पूंडरी से कांग्रेस ने रविंद्र मेहला को नैया पार लगाने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी होने के साथ ही अब यहां की चुनावी जंग तेज हो चली है।
विज्ञापन


चारों प्रत्याशियों का कैरियर

कैथल :  रणदीप सुरजेवाला
लगातार दूसरी बार कांग्रेस पार्टी ने रणदीप सुरजेवाला को उम्मीदवार बनाया गया है। वर्ष 2009 के चुनाव में सुरजेवाला 22 हजार से ज्यादा वोटों से विजयी हुए थे। दस साल से हरियाणा में विभिन्न विभागों में मंत्री रहे। बीते चुनाव में उन्होंने इनेलो के कैलाश भगत को पराजित किया था। इससे पूर्व रणदीप सुरजेवाला ने वर्ष 1993, 1996, 2000 और 2005 का चुनाव नरवाना से लड़ा था। वर्ष 1996 और 2005 में भी विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस पार्टी में कद्दावर नेता सुरजेवाला संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखते हैं। उनके टिकट का ऐलान होने के बाद कैथल सीट पर भाजपा, इनेलो व कांग्रेस के बीच तिकोना मुकाबला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुहला चीका : दिल्लू राम बाजीगर
गुहला-चीका से पार्टी ने अपने भरोसेमंद नेता दिल्लू राम बाजीगर को उम्मीदवार बनाया है। दिल्लू राम बाजीगर वर्ष 1982 में पहली बार लोकदल की टिकट पर विधायक चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस के रण सिंह को हराया। वर्ष 1987 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। वर्ष 1991, 1996, 2000, 2005, 2009 और अब लगातार सातवीं बार कांग्रेस की टिकट पर मैदान में आ गए हैं। इस दौरान 1996, 2005 के चुनाव में जीत भी हासिल की। अब की बार उनका मुकाबला इनेलो के बूटा सिंह व भाजपा के कुलवंत बाजीगर, हजकां उम्मीदवार नरेश ढांडे और आजाद उम्मीदवारों से होगा।

कलायत : बॉबी मान
पूर्व मंत्री तेजेंद्रपाल मान के बेटे रणवीर ऊर्फ बॉबी मान पहली बार चुनाव मैदान में हैं। वह अपने पिता की विरासत को संभालने का प्रयास करेंगे। उनके पिता स्व. तेजेंद्रपाल मान पहले पाई हलका, तो इसके बाद पिछला चुनाव कलायत से लड़े थे। लेकिन उन्हें इनेलो के रामपाल माजरा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब वे माजरा के सामने चुनावी मैदान में होंगे, तो यह उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। कलायत से भाजपा ने धर्मपाल शर्मा को टिकट दिया है।


पूंडरी : रवि मेहला
पूंडरी हलका से कांग्रेस ने नए और युवा चेहरे रवि मेहला को मैदान में उतारा है। रवि मेहला कुरुक्षेत्र कांग्रेस में सक्रिय रहे हैं। पिछले करीब साल भर से पूंडरी हलका में सक्रिय हैं। पूडरी से भाजपा के रणधीर गोलन और इनेलो के तेजवीर सिंह उनके सामने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed