फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress and Aam Aadmi Party joint meeting for loksabha election in chandigarh all update

Chandigarh: प्रत्याशी की घोषणा के 10 दिन बाद आज होगी कांग्रेस-आप की बैठक, संयुक्त प्रचार की बनाएंगे रणनीति

Wed, 24 Apr 2024 09:16 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Apr 2024 09:16 AM IST
सार

चंडीगढ़ में कांग्रेस और आप मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस यहां से मनीष तिवारी को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अभी तक चुनाव प्रचार से आम आदमी पार्टी के पार्षद व नेता दूर रहे हैं। आज की  बैठक के बाद एक संयुक्त रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही एक कोऑर्डिनेशन कमिटी का भी गठन होगा ताकि दोनों पार्टियों के बीच समन्वय स्थापित किया जा सके।

विज्ञापन
Congress and Aam Aadmi Party joint meeting for loksabha election in chandigarh all update
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की घोषणा के 10 दिन बाद आज कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के एक साथ होने की झलक देखने को मिलेगी। सेक्टर-35 स्थित एक निजी होटल में दोनों पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की पहली संयुक्त बैठक होगी। बैठक में आगामी दिनों में संयुक्त प्रचार की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में कांग्रेस की तरफ से घोषित किए गए लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी मनीष तिवारी, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी जरनैल सिंह, सह-प्रभारी डॉ एसएस अहलूवालिया, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की के अलावा दोनों पार्टियों के पार्षद, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता जरनैल सिंह करेंगे, जो दिल्ली से पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि बैठक में आप के पार्षद, नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी दी जाएगी कि वह अपने-अपने एरिया में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए जनसभा या नुक्कड़ बैठकें आयोजित करें। बैठक के बाद गठबंधन की मजबूती दिखाने के लिए फोटो सेशन और एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन की घोषणा नहीं होने से आप के कई नेता नाराज
गठबंधन में होने की वजह से कांग्रेस को उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी के नेता व पार्षद जोर-जोर से प्रचार करेंगे लेकिन आम आदमी पार्टी फिलहाल अंतर्कलह से जूझ रही है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता संगठन की घोषणा में हो रही देरी की वजह से नाराज चल रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अगर जल्द संगठन की घोषणा नहीं होती है तो वह तो इसका असर चुनाव प्रचार के दौरान भी देखने को मिलेगा। कई वरिष्ठ कार्यकर्ता घर बैठ सकते हैं। इसके अलावा टूट-फूट की आशंका भी पार्टी के अंदर बढ़ती जा रही है। हालांकि कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पार्षदों ने एक मैराथन बैठक करके संगठन के लिए नाम तय किए हैं, जिसे मंजूरी के लिए दिल्ली भेजा गया है लेकिन अब तक घोषणा नहीं हुई है।

बनाई जा रही है संयुक्त रणनीति
मनीष तिवारी सिर्फ कांग्रेस के नहीं, बल्कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हैं। इसलिए आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार के लिए संयुक्त रणनीति बनाई जा रही है। इस पर चर्चा करने के लिए ही बैठक बुलाई गई है। इसमें आम आदमी पार्टी के सभी पार्षदों के साथ कांग्रेस के भी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। - एचएस लक्की, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस


मिलजुल कर चुनाव प्रचार में जुटेंगे
इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मनीष तिवारी के लिए चुनाव प्रचार अभियान की रणनीति बनाई गई है। बुधवार को इस पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई है। बैठक में प्रदेश प्रभारी जरनैल सिंह भी उपस्थित होंगे। आने वाले दिनों में दोनों पार्टियों के नेता एक साथ मिलजुल कर चुनाव प्रचार में जुटेंगे। - एसएस आहलूवालिया, सह-प्रभारी, आप
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed