फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress & AAP stuck in trouble regarding tickets

Chandigarh News: टिकटों को लेकर कांग्रेस-आप में फंसा पेच, आप मांग रही तीन सीट, दो सीट देना चाहती है कांग्रेस

Sun, 14 Jan 2024 02:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:53 PM IST
विज्ञापन
Congress & AAP stuck in trouble regarding tickets
हरियाणा कांग्रेस के नेताओं की दलील, यदि तीन सीटें दीं तो विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए परेशानी बन सकती है
विज्ञापन

अब तीसरे दौर की बैठक में सुलझ सकता है सीट बंटवारे का मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस-आप के बीच एक पेंच फंस गया है। हरियाणा कांग्रेस ने हाईकमान से कहा है कि आम आदमी पार्टी को सिर्फ दो ही सीटें दी जाएं। एक गुरुग्राम की और दूसरी करनाल-कुरुक्षेत्र में से एक। जबकि आप ने तीन सीट पर दावा ठोका है। वह भी पंजाब से सटीं। सूत्रों ने दावा किया है कि हरियाणा कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि यदि आम आदमी पार्टी को तीन सीटें दी गईं और इनमें से पार्टी दो भी सीट निकाल लेती है तो आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। कांग्रेस का वोटर आप की ओर मुड़ सकता है। इसलिए सीट बंटवारे से पहले आगामी चुनाव को भी ध्यान में रखा जाए।
सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि कांग्रेस के एक दिग्गज नेता ने यहां तक कह दिया है कि यदि आप को तीन सीटें दी गईं तो वह बड़ा कदम उठा सकते हैं। हालांकि इस बारे में कांग्रेस के नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि इस बारे में हाईकमान ही तय करेगा।
विज्ञापन

सीट बंटवारे को लेकर शुक्रवार रात कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच दूसरे दौर की बातचीत हुई थी। आम आदमी पार्टी हरियाणा में तीन सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है। उसका मत है कि दिल्ली व पंजाब में वह मजबूत स्थिति में है। हरियाणा में उसका संगठन भी तैयार है। हरियाणा में पार्टी लोकसभा की सीट निकालती है तो उसे इस जीत का फायदा विधानसभा चुनाव में मिलेगा। आम आदमी पार्टी हर हाल में विधानसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी में है। फिलहाल सीट बंटवारे का मुद्दा अब तीसरे दौर की बैठक में उठेगा। सूत्रों ने दावा किया है कि तीसरे हफ्ते की बैठक में यह मुद्दा हल हो जाएगा। वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने दावा किया है कि उन्होंने हाईकमान से हरियाणा में पांच सीटें मांगी हैं। उन्होंने यह भी दावा किया है कि यदि कांग्रेस अकेली लड़ती है तो वह एक भी सीट हरियाणा में नहीं जीत पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक तंवर छोड़कर जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं : गुप्ता
आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि आप नेता अशोक तंवर पिछले कई दिनों से उनके संपर्क में नहीं हैं। पार्टी ने सभी नेताओं को सम्मान दिया है। यदि कोई पार्टी छोड़कर जा रहा है तो उसका पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। तंवर फिलहाल पार्टी के संपर्क में नहीं है। वह पहले भी पार्टी बदलते रहे हैं। इससे विश्वास भी कम होता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी संघर्ष वाली पार्टी है। इस रेल के मुसाफिर वही बन सकते हैं, जिन्हें संघर्ष करना आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed