{"_id":"57020b8b4f1c1b6835c81141","slug":"congress-aam-admi-party-punjab-aap-minister-harsimrat-badal-punjab-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कांग्रेस और आप को दिखाई देने लगा है अपना राजनीतिक अंत'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कांग्रेस और आप को दिखाई देने लगा है अपना राजनीतिक अंत'
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Mon, 04 Apr 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
cabinet minister harsimrat badal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को अपना राजनीतिक अंत दिखाई देने लगा है। गांव आकलिया कलां में तीन गांवों के संगत दर्शन करने के बाद पत्रकारवार्ता में हरसिमरत ने कहा कि बुरी तरह बौखलाहट में आई कांग्रेस और इस के नकारे हुए नेताओं का वजूद समाप्त हो चुका है। इसके चलते चुनावी रणनीति योजनाकारों का सहारा लेना पड़ रहा है।
एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री बादल ने कहा कि अब से ही अकाली भाजपा गठजोड़ के पक्ष में चल रही लोग अंधेरी से घबराई आम आदमी पार्टी आम लोगों से एकत्र किए करोड़ों रुपये फर्जी सर्वे पर खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि आप की लीडरशिप देश और विदेश में लोगों की खून पसीने की कमाई फर्जी सर्वे पर खर्च कर उनके साथ धोखा कर रही है। अकाली भाजपा गठजोड़ की चुनाव नीति के बारे में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले भी गठजोड़ विकास के सिर पर चुनाव जीता था।
2017 में भी विकास के नाम पर गठजोड़ की जीत होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की आमदन में छह गुना में बढ़ोतरी अपने आप में एक मिसाल है। क्योंकि कांग्रेस के राज के दौरान यह आमदन सिर्फ पांच करोड़ रुपये थी, जो अब 30,000 करोड़ से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि बीते 9 सालों के दौरान पंजाब में पेंशन धारकों की संख्या 14 से बढ़कर 22 लाख हो गई है। वहीं नीले कार्ड धारकों की संख्या 28 लाख से ज्यादा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने राज के दौरान भर्तियां पर मुकम्मल रोक लगाई थी, जबकि गठजोड़ सरकार ने 15 लाख युवाओं को नौकरी दी है और 1.25 लाख नौकरियां और दी जाएंगी। पंजाब की किसानी पर छाए गंभीर संकट होने के बारे में पूछे सवाल के जवाब में बादल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की राखी के लिए कोई कसर नहीं छोडे़गी। उन्होंने कहा कि खराब हुई कपास की फसल के बदले प्रदेश सरकार ने 640 करोड़ का मुआवजा किसानों को दिया है।
पंजाब में नशे के खिलाफ मुहिम के बारे में केंद्रीय मंत्री बादल ने कहा कि पंजाब सरकार ने नशे की रोकथाम की समाप्ति के लिए जंग लड़ी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ कार्रवाई के केसों में 80 फीसदी के पास है, जो बाकी राज्यों से कहीं ज्यादा है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री बादल ने गांव कोठे नाथेआणा में 133.40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले वाटर वर्कर्स का नींव पत्थर रखा। साथ ही कई गांवों को ग्रांट की मंजूरी दी।
केंद्रीय मंत्री ने गांव आकलियां कलां में खरीद केंद्र का उद्घाटन करने के बाद गांव दान सिंह में संगत दर्शन कर विभिन्न विकास प्रोजेक्टों को मंजूरी दी। हरसिमरत बादल ने गांव अब्लू में माइनर का उद्घाटन किया। इसके बाद गांव कोठे कौर सिंह वाला में संगत दर्शन कर कोठे सिंधवा में अनाज मंडी का उद्घाटन भी किया।