{"_id":"573f6b144f1c1b0014ac73ce","slug":"confirmed-case-of-dengue-in-private-lab-samples-sent-for-testing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी ब्यूटीफुल में सामने आया डेंगू का एक संदिग्ध केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी ब्यूटीफुल में सामने आया डेंगू का एक संदिग्ध केस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 21 May 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल में डेंगू का एक संदिग्ध केस सामने आया है। प्राइवेट लैब की जांच में डेंगू कंफर्म हो गया है। डायरिया की शिकायत पर मरीज को सेक्टर-22 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना मिलने पर चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। साथ मरीज के सैंपल जांच के लिए पीजीआई भेज दिया है, ताकि डेंगू की सत्यता का पता चल सके। महिला के प्लेटलेट्स करीब डेढ़ लाख बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मरीज की रिपोर्ट अगले 48 घंटे में आ जाएगी। एहतियात के तौर पर मलेरिया विंग की टीम ने मरीज और आसपास के घर की जांच की, लेकिन कहीं भी लार्वा नहीं मिला। डेंगू के लिए अनुकूल स्थिति भी नहीं है। ऐसे में सैंपल की अधिकारिक पुष्टि जरूरी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सेक्टर-22 की एक महिला को डायरिया की शिकायत के बाद सेक्टर-22 के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके सैंपल जांच के लिए एक प्राइवेट लैब में भेजे गए। लैब सेक्टर-22 में ही स्थित है। जब रिपोर्ट आई तो उसमें डेंगू कंफर्म निकला। इसकी जानकारी चंडीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग को दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की और उसके सैंपल पीजीआई भेज दिए। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्राइवेट लैब ने आईजीएम से डेंगू की पुष्टि की है।
विज्ञापन
आईजीएम एलाइजा बेस्ड था या नहीं। इसकी जांच की जा रही है। लैब संचालक को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी रिकार्ड जल्द स्वास्थ्य विभाग के पास जमा कराए। अधिकारियों का कहना है कि आईजीएम की रिपोर्ट संदिग्ध होती है। डेंगू की प्रमाणिक पुष्टि के लिए एलाइजा बेस्ड टेस्ट जरूरी होता है। यदि डेंगू की पुष्टि नहीं हुई तो लैब संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि पिछले साल ही नोटिफिकेशन जारी की गई थी कि एलाइजा बेस्ड ही टेस्ट प्रमाणिक माने जाएंगे।
नहीं मिले डेंगू के लार्वा
मलेरिया विंग ने कई जगह जांच की, लेकिन कहीं भी डेंगू के लार्वा नहीं मिले। मरीज के घर और उसके आसपास के इलाकों में भी छानबीन की गई। इस समय सिर्फ क्यूलेक्स के लार्वा मिल रहे हैं। डेंगू के लिए मौसम भी अनुकूल नहीं है। ऐसे में डेंगू का होना थोड़ा संदिग्ध है। फिर भी जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति का पता चल पाएगा।