{"_id":"634f86b7e9f6722a1410ee49","slug":"conditional-approval-for-cattle-fair-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: प्रदेश में लग सकेंगे पशु मेले, अंतरराज्यीय आवाजाही को भी मंजूरी, मगर माननी होंगी ये शर्तें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: प्रदेश में लग सकेंगे पशु मेले, अंतरराज्यीय आवाजाही को भी मंजूरी, मगर माननी होंगी ये शर्तें
Wed, 19 Oct 2022 10:56 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 Oct 2022 10:56 AM IST
सार
मंत्री समूह ने पशु पालन विभाग को लंपी बीमारी व राज्य में पशुओं की अंतरराज्यीय आवाजाही और पशु मेले के संबंध में अलग सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी करने को भी कहा। मंत्रियों ने विभाग को पशु मेलों में वेटरनेरी डॉक्टरों की तैनाती करने और तमाम गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
पशु मेला
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन सदस्यीय मंत्री समूह ने पंजाब में पशुओं की अंतरराज्यीय आवाजाही और पशु मेले की सशर्त मंजूरी दे दी है। पंजाब भवन में लंपी रोग की रोकथाम कार्यों की समीक्षा के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और पशु पालन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पशुपालन विभाग के अनुसार कुछ समय से राज्य में लंपी बीमारी का कोई मामला सामने नहीं आया। इसलिए कुछ उपाय अपनाते हुए पशु मेलों और पशुओं की अंतरराज्यीय आवाजाही पर पाबंदी हटाई जा सकती है। मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के बाद मंत्री समूह ने इस शर्त पर पशुओं की अंतरराज्यीय आवाजाही और पशु मेले करवाने की मंजूरी दी कि ऐसी गतिविधियों में शामिल पशुओं का टीकाकरण किया होना जरूरी है और व्यापारी या किसान अपने साथ टीकाकरण सर्टिफिकेट लेकर आएं।
विज्ञापन
मंत्री समूह ने पशु पालन विभाग को लंपी को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी करने के साथ-साथ राज्य में पशुओं की अंतरराज्यीय आवाजाही और पशु मेले करवाने के लिए अलग सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी करने को भी कहा। मंत्रियों ने विभाग को पशु मेलों में वेटरनेरी डॉक्टरों की तैनाती करने के साथ-साथ इन गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए भी कहा, जिससे लंपी का कोई नया मामला सामने आने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। मंत्रियों ने लंपी के पॉजिटिव सैंपल वाले एक यूटिन को छोड़कर नाभा सीमन स्टेशन के सभी सीमन उत्पादन स्टेशनों पर पाबंदी भी हटा दी है। सभी स्टेशनों पर सीमन के नमूनों की रैंडम जांच करने सहित नाभा स्टेशन पर सीमन के सभी नमूनों की नियमित जांच करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
पशु पालन विभाग के प्रमुख सचिव विकास प्रताप ने मंत्री समूह को बताया कि विभाग द्वारा लंपी को राष्ट्रीय पशु रोग कंट्रोल प्रोग्राम में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए प्रयास किए हैं, जिससे इस बीमारी के लिए भी मुंह खुर और ब्रूसेलोसिस आदि बीमारियों की तर्ज पर मुफ्त टीकाकरण का लाभ लिया जा सके।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय पशु पालन विभाग ने भरोसा दिलाया है कि यह मामला केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा के लिए भेजा जाएगा। वित्त मंत्री ने लालजीत सिंह भुल्लर को इन मुद्दों के जल्द हल के लिए केंद्रीय पशु पालन मंत्री के समक्ष उठाने को कहा है। वहीं, जिला पठानकोट में गलाघोंटू वैक्सीन की मियाद खत्म होने संबंधी 19,150 खुराकों के मामले में कैबिनेट मंत्रियों ने पशु पालन विभाग को 20 दिन में जांच पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लापरवाही और कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती।