फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   condition for marriage to english girl or foreign girl

इंग्लिश मेम से शादी करनी है तो पढ़ें, अजीब शर्त

Thu, 26 Mar 2015 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Mar 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
condition for marriage to english girl or foreign girl

अगर आपको इंगलिश मेम से शादी करनी है तो एक नई शर्त पूरी करनी होगी। विदेशी दुल्हनों के दीवाने पंजाब के लोगों में अब विदेश में शादी का ‘नया ट्रेंड’ अपनी जगह बना रहा है।

विज्ञापन


यदि विदेश में रिश्ता चाहिए तो इसके बदले में विदेशी रिश्ते करवाने की शर्तें अब रखी जाने लगी हैं। दिलचस्प पहलू यह है कि यह एक रिवाज की तरह आम होता जा रहा है। समाचार पत्रों में ऐसे रिश्तों के विज्ञापन बढ़े हैं।
विज्ञापन


जिन लोगों को अपने बेटे या बेटियों की शादी विदेश में करने की चाहत है वे ऐसी शर्तों को मान रहे हैं। इसे अपना भी रहे हैं। इसके लिए विदेश में अपने जानकारों के बच्चों के रिश्ते का ऑफर पक्का करने के लिए खासी मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी नहीं, विदेश जाने का किया जा रहा है समझौता

condition for marriage to english girl or foreign girl

एनआरआई सभा के पूर्व प्रधान जसबीर सिंह गिल का कहना है कि कनाडा व अमेरिका में पंजाबी लोगों की आबादी 10-10 लाख के आसपास है, जबकि यूके में एक करोड़ के करीब है। ऐसे देशों में सिटीजनशिप लेना पंजाबी लोगों का सपना है। यह तो अदला-बदली होती है, सिर्फ वीजा और सिटीजन कार्ड के लिए।

विदेशों में जब ग्रीन कार्ड मिल जाता है तो दोनों तरफ से बॉय-बॉय हो जाती है। ऐसे केसों की तो भरमार है, खासकर मोगा की बेल्ट में अदला-बदली का रिवाज है।

जसबीर के मुताबिक, ऐसे केस उनके पास लगातार आते हैं, क्योंकि कई बार आपस में विवाद बढ़ जाता है तो सभा की मदद मांगी जाती है।

गिल के मुताबिक पंजाब के लोग आज भी हर कीमत पर विदेश की धरती पर पहुंचना चाहते हैं। इसके लिए वह कोई भी बड़ा समझौता करने को तैयार हैं।

परिवर्तन का दौर, संस्कारों में गिरावट

condition for marriage to english girl or foreign girl

पंजाब के लोग लंबे समय से विदेशों में जाने की चाहत रखते हैं। इसके लिए वे पहले काफी साल तक अवैध तरीके अपनाते रहे लेकिन अब उन पर अंकुश लगने के बाद इस तरकीब को खोज निकाला है। यह संस्कारों के अलावा जिंदगी का एक समझौता है।

मैं नहीं मानती कि भविष्य में ऐसी शादियां सफल हो पाती होंगी। शादी जैसे रिश्ते की बुनियाद शर्तों व समझौतों की बजाय विश्वास पर टिकी होनी चाहिए।
- डॉ. जसबीर कौर ऋषि, मनोवैज्ञानिक व विभागाध्यक्ष (मनोविज्ञान) एचएमवी कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed