फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Compulsory police retired soldier arrested with heroin along with his friend

Chandigarh News: पुलिस का कंप्लसरी रिटायर्ड जवान साथी के साथ हेरोइन समेत गिरफ्तार

Wed, 20 Nov 2024 03:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Compulsory police retired soldier arrested with heroin along with his friend
चंडीगढ़। जिला अपराध शाखा ने पुलिस विभाग से कंप्लसरी रिटायर्ड एक जवान को उसके साथी समेत नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिसकर्मी कुलदीप कुमार मोहाली के मुल्लांपुर का रहने वाला है, जबकि उसका साथी कुलविंद्र सिंह खुड्डा अलीशेर गांव का रहने वाला है। सारंगपुर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है। इससे पहले कुलदीप कुमार साल 2023 में अपने तीन अन्य साथियों के साथ कार चाेरी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


जिला अपराध शाखा पुलिस की टीम बीते सोमवार रात को गश्त पर थी। पुलिस टीम आईआरबी कांप्लेक्स के पास पहुंची तो दो युवक आते दिखे। पुलिस जवानों ने शक के आधार पर रोककर पूछताछ शुरू की तो एक ने अपना नाम कुलदीप और दूसरे ने कुलविंद्र सिंह बताया। कुलदीप सिंह ने आईडी कार्ड दिखाते हुए कहा कि वह चंडीगढ़ पुलिस का जवान है और आईआरबी में तैनात है। पुलिस ने कुलदीप कुमार के बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि उसे कुछ महीने पहले आईआरबी चंडीगढ़ पुलिस से कंप्लसरी रिटायर्ड किया जा चुका है। तलाशी लेने पर उससे 19 ग्राम हेरोइन पाई गई। इसके बाद कुलदीप व कुलविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर सारंगपुर थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन



कार चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका यूटी पुलिस का जवान



प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार को जनवरी 2023 में पुलिस ने कार चोरी के एक मामले में मोहाली के पड़छ निवासी अमित कुमार, फरीदाबाद के सेहतपुर निवासी नजर हुसैन और पानीपत स्थित जगजीवन राम कालोनी निवासी प्रकाश उर्फ पिंटू के साथ गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि 10 जनवरी 2023 में अपराध शाखा की टीम सेक्टर-11 थानाक्षेत्र में गश्त कर रही थी। सेक्टर-11/15 के अंडरब्रिज के पास उत्तराखंड नंबर की कार चालक अमित कुमार को पकड़ा गया था क्याेंकि इस कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पंजाब नंबर की कार खरड़ के सचिन छाबड़ा के नाम रजिस्टर्ड थी। सेक्टर-45 से कार चोरी की शिकायत पर सेक्टर-34 थाने में केस दर्ज किया गया था। अमित कुमार से पूछताछ में खुलासे के बाद पुलिस ने इस मामले में कुलदीप व अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed