फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Complaints regarding violation of code of conduct can be lodged on C-Vigil mobile app.

Chandigarh News: आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत सी-विजिल मोबाइल एप पर करा सकेंगे दर्ज

Wed, 07 Feb 2024 08:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
Complaints regarding violation of code of conduct can be lodged on C-Vigil mobile app.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनावों को लेकर ली अधिकारियों की बैठक
विज्ञापन

चंडीगढ़। लोकसभा चुनावों में अगर कोई आचार संहिता का उल्लंघन करता है या फिर अवैध शराब बांटने समेत अन्य प्रकार के लालच देता है तो प्रदेश का कोई भी व्यक्ति सी-विजिल मोबाइल एप पर शिकायत दर्ज करा सकेगा। इस शिकायत का निवारण चुनाव ड्यूटी में लगे प्रशासन के अधिकारी 100 मिनट्स के भीतर निपटान करना सुनिश्चित करेंगें। यदि किसी मतदाता पर कोई भी व्यक्ति दबाव डालने की कोशिश करता है तो मतदाता इसकी सूचना हेल्पलाइन नम्बर 1950 पर दे सकता है और संबंधित प्रशासन उसकी समस्या के निपटान को सुनिश्चित करेगा।

बुधवार को यहां प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल अपने कार्यालय में आगामी लोकसभा चुनावों में ड्यूटी से संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी बूथ पर जाति, धर्म को लेकर झगडा न हो। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक संवेदनशील क्षेत्रों का संयुक्त रूप निरीक्षण करें और सभी जिलों में सेक्टर ऑफिसर को तुरंत प्रभाव से नियुक्त करें। सभी सेक्टर ऑफिसर की ओर से संबंधित सेक्टर मैनेजमेंट प्लान को तुरंत तैयार करने के लिए निर्देशित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed