{"_id":"5e1bf2768ebc3e881e6a5692","slug":"complaint-to-dgp-and-mansa-ssp-against-punjabi-singer-sidhu-moose-wala","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायक सिद्धू मूसे वाला के खिलाफ शिकायत, आरोप- हिंसा को बढ़ावा देने वाला वीडियो डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायक सिद्धू मूसे वाला के खिलाफ शिकायत, आरोप- हिंसा को बढ़ावा देने वाला वीडियो डाला
Mon, 13 Jan 2020 10:29 AM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 13 Jan 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
सिद्धू मूसे वाला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके खिलाफ डीजीपी और मानसा के एसएसपी को एक शिकायत दी गई है। शिकायत में कहा गया है कि सिद्धू ने यू-ट्यूब पर एक वीडियो डाला है, जिसमें हिंसा को बढ़ावा दिया गया है। इसके लिए उसके खिलाफ केस दज कर कार्रवाई की जाए।
इससे पहले गायक सिद्धू मुसेवाला पर सिख इतिहास के सुनहरी पन्नो में अंकित माता भाग कौर के नाम के दुरुपयोग का आरोप लगा हुआ है। मामला श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचा। सिद्धू मुसेवाला ने अपने विदेशी दौरे के दौरान फिर वही गाना गया, जिस गाने पर उसने वीडियो जारी कर श्री अकाल तख्त साहिब से माफी मांगी थी।
बाद में उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को पत्र लिख अकाल तख्त साहिब के आगे नतमस्तक होने व विदेश से लौटकर परिवार सहित श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने का वादा किया था। सिद्धू मुसेवाला ने श्री अकाल तख्त साहिब से किये इस वादे को तो पूरा नहीं किया और एक बार फिर वही विवादित गाना गाकर अकाल तख्त को ही चुनौती दे दी।
विज्ञापन
एसजीपीसी के सचिव डॉ. रूप सिंह ने अकाल तख्त साहिब के आदेश के बाद सिद्धू मुसेवाला पर केस दर्ज कराने के लिए पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखा था। पुलिस कमिश्नर ने एसजीपीसी की शिकायत पर सिद्धू मुसेवाला के विरुद्ध कोई भी करवाई नहीं की। एसजीपीसी ने पुलिस कमिश्नर को सिद्धू मुसेवाला के खिलाफ लिखे पत्र का कोई भी फॉलोअप नहीं किया। जिस कारण मामला अधर में है।