फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Complaint to Chandigarh Police Against Morari Bapu

मोरारी बापू के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत, आरोप- धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस

Wed, 10 Jun 2020 01:53 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 10 Jun 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
Complaint to Chandigarh Police Against Morari Bapu
मोरारी बापू - फोटो : अमर उजाला
कथा वाचक मोरारी बापू के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दी गई है। यह शिकायत सेक्टर-9 स्थित पुलिस विंडो पर दी गई है। शिकायत पत्र के साथ साक्ष्य के रूप में मोरारी बापू के विवादित प्रवचन की डीवीडी भी संलग्न की गई है। शिकायत में बनती धाराओं के अंतर्गत मोरारी बापू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


कथावाचक मोरारी बापू द्वारा कथावाचन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के संदर्भ में कहे गए अशोभनीय और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों के खिलाफ यादव लोक कल्याण सभा की ओर से एक शिकायत पत्र डीजीपी चंडीगढ़ कार्यालय को भी दिया गया है।
विज्ञापन


संस्था के संयोजक कृपा सिंधु यादव, वीरू सिंह और लालबहादुर यादव ने डीजीपी चंडीगढ़ को एक शिकायत पत्र के साथ साक्ष्य भी संलग्न किया है। कृपा सिंधु यादव ने बताया कि पिछले दिनों कथा सुनाने के दौरान मोरारी बापू ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके बड़े भाई बलराम को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सारी बातों से सनातन धर्म में विश्वास रखने वाले और भगवान श्री कृष्ण में आस्था रखने वालों की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed