{"_id":"5ee0988e2e3ab46da06768a0","slug":"complaint-to-chandigarh-police-against-morari-bapu","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरारी बापू के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत, आरोप- धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरारी बापू के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत, आरोप- धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस
Wed, 10 Jun 2020 01:53 PM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 10 Jun 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
मोरारी बापू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कथा वाचक मोरारी बापू के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दी गई है। यह शिकायत सेक्टर-9 स्थित पुलिस विंडो पर दी गई है। शिकायत पत्र के साथ साक्ष्य के रूप में मोरारी बापू के विवादित प्रवचन की डीवीडी भी संलग्न की गई है। शिकायत में बनती धाराओं के अंतर्गत मोरारी बापू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।
कथावाचक मोरारी बापू द्वारा कथावाचन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के संदर्भ में कहे गए अशोभनीय और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों के खिलाफ यादव लोक कल्याण सभा की ओर से एक शिकायत पत्र डीजीपी चंडीगढ़ कार्यालय को भी दिया गया है।
संस्था के संयोजक कृपा सिंधु यादव, वीरू सिंह और लालबहादुर यादव ने डीजीपी चंडीगढ़ को एक शिकायत पत्र के साथ साक्ष्य भी संलग्न किया है। कृपा सिंधु यादव ने बताया कि पिछले दिनों कथा सुनाने के दौरान मोरारी बापू ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके बड़े भाई बलराम को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थीं।
विज्ञापन
इन सारी बातों से सनातन धर्म में विश्वास रखने वाले और भगवान श्री कृष्ण में आस्था रखने वालों की भावनाएं आहत हुई हैं।