{"_id":"5e2a02528ebc3e4aeb5a4c78","slug":"complaint-on-threat-of-sacking-scavengers-opened-front-against-company-chandigarh-news-pkl3641506183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी से निकालने की धमकी पर शिकायत, लॉयंस कंपनी के खिलाफ सफाई कर्मियों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी से निकालने की धमकी पर शिकायत, लॉयंस कंपनी के खिलाफ सफाई कर्मियों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर 48 में सफाई कर्मचारियों ने लॉयंस कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कर्मचारियों का आरोप था कि वेतन मांगने पर कंपनी केजीएम बूटा सिंह ने नौकरी से निकालने की धमकी दी। कर्मचारियों की शिकायत पर सेक्टर 49 थाना पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कर्मचारियों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक माह से कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिली है। वहीं वर्ष 2018-19 का डीसी रेट जुलाई में आकर दिया है। लॉयंस कंपनी कर्मचारियों को एरियर भी नहीं दे रही है।
इसी के विरोध में सुबह लगभग 10 बजे सेक्टर 48 में काम का विरोध कर रहे थे तभी कंपनी के जीएम बूटा सिंह आए और कर्मचारियों को अनुपस्थित करने का निर्देश देते हुए नौकरी से निकालने की धमकी देने लगे। इस संबंध में एमओएच डॉ. एपी सिंह ने बताया कि उनसे कोई कर्मचारी मिलने नहीं आया है। यदि ऐसी कोई समस्या है तो उनसे मिलें। मामले का हल किया जाएगा। वहीं लॉयंस कंपनी के जीएम बूटा सिंह का फोन बंद था, जबकि कंपनी के अधिकारी प्रद्युम्न सिंह ने फोन नहीं उठाया। विरोण करने वालों में प्रमोद, गुड्डू, सुरेश, राकेश, राजेश, विनोद, रामेश्वर, रानी, किशन, पिंकी, सबीता आदि रहे।