फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Complaint against AAP leader on video viral case in bathinda

पंजाबः वीडियो वायरल मामले को लेकर आप नेता के खिलाफ शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

Sun, 28 Apr 2019 12:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 28 Apr 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
Complaint against AAP leader on video viral case in bathinda
सांकेतिक तस्वीर

लोकसभा क्षेत्र बठिंडा के बुढलाडा के आप नेता को 50 हजार रुपये देने की वायरल हुई कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की वीडियो को मानसा की जिला अध्यक्ष मंजू बाला ने एक सोची समझी साजिश बताई।

विज्ञापन


शनिवार को जिला अध्यक्ष मंजू बाला ने मानसा की डीसी अर्पित रियात को आप नेता टिंकू के खिलाफ शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की। डीसी रियात ने वीडियो की जांच के लिए रिटर्निंग अफसर बुढलाडा को आदेश दे दिए हैं। 
विज्ञापन


मानसा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू बाला ने बताया कि गत दिवस देर रात के समय जो वीडियो सोशल मीडिया पर टिंकू ने वायरल की वो साजिश के तहत की गई है। उन्होंने बताया कि डेढ़ माह से आप नेता टिंकू कांग्रेस वर्करों के जरिये उनके संपर्क में थे। कांग्रेस में शामिल करने के लिए वो कांग्रेस उम्मीदवार वड़िंग को साथ लेकर उसके घर गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने बताया कि आप नेता टिंकू उन्हें अपने घर के एक कमरे में ले गए तो वहां पर एक मिनट के लिए लाइट बंद हो गई। जिसके कुछ समय बाद जब सब लोग कमरे से बाहर आए तो टिंकू कुछ पैसे वड़िंग को देने लगा। उन्होंने सोचा कहीं कोई चंदा दे रहा है। लेकिन वडिंग ने लेने से इंकार कर दिया और वापस रखने को कहा।

उसी समय पहुंचे मीडिया वालों के सामने आप नेता टिंकू ने 50 हजार रुपये दिखाकर वडि़ंग का नाम लेना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि जो वीडियो टिंकू ने सोशल मीडिया पर वायरल की है वो एक साजिश और प्लानिंग के तहत की है। जिसमें कोई सच्चाई नहीं है।

इस संबंध में मानसा डिप्टी कमिश्नर अर्पित रियात का कहना था कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच के लिए बुढलाडा के रिटर्निंग अफसर को आदेश दे दिए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू बाला की तरफ से की गई शिकायत की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed