{"_id":"57d051464f1c1b6474317ada","slug":"complaint-against-aam-aadmi-party-mla-sherawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' MLA सहरावत के खिलाफ शिकायत, ये सब लिखा गया पत्र में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' MLA सहरावत के खिलाफ शिकायत, ये सब लिखा गया पत्र में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Devendra Sherawat
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर सनसनी फैलाने वाले विधायक देवेंद्र सहरावत के खिलाफ अब पंजाब से राष्ट्रीय महिला आयोग को शिकायत दी गई है। सहरावत ने पत्र में आरोप लगाया था कि पंजाब में टिकटों के नाम पर महिलाओं का शोषण किया जा रहा है। आप पंजाब महिला विंग की प्रधान ने आयोग की चेयरपर्सन को पत्र लिखकर सहरावत पर कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने लिखा है कि सहरावत का महिलाओं के प्रति बर्ताव बहुत बुरा है। फौज में नौकरी के दौरान उनकी पत्नी पूनम ने कई बार सीनियर अफसरों से इसकी शिकायत की थी। नौकरी के बाद भी वह पूनम को पीटते रहते थे। सहरावत के पिता राम प्रकाश ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शिकायत देकर उसके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। वह अपने पिता के साथ भी दुर्व्यवहार करते रहते हैं। अब सहरावत ने पंजाब में टिकट वितरण केनाम पर महिलाओं के शोषण को लेकर संजय सिंह, दुर्गेश पाठक और दिलीप पांडे पर आरोप लगाए हैं।
एक महिला होने के नाते वह इन आरोपों से दुखी हैं। इनसे न सिर्फ पंजाब की महिलाएं, बल्कि पंजाब वासियों के मन में रोष है। आरोप सरासर झूठे हैं और पार्टी को बदनाम करने और महिलाओं को नीचा दिखाने के लिए लगाए गए हैं। इसलिए सहरावत को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उसका मानसिक इलाज कराया जाए।