फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   compensation imposed on the company

Chandigarh News: ऑर्डर कर मंगवाई सिलाई मशीनें मिलीं खराब, कंपनी पर लगाया हर्जाना

Fri, 19 Apr 2024 05:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
compensation imposed on the company
चंडीगढ़। ऑर्डर की गई सिलाई मशीन की खराब हालत में डिलीवरी देने पर उपभोक्ता आयोग ने नई दिल्ली के ओखला स्थित एसटीआई अपेरल ऑटोमशन प्रा. लिमिटेड को सेवा में कोताही का दोषी करार दिया है। आयोग ने कंपनी को शिकायतकर्ता की ओर से दिए गए 36 हजार 960 रुपए 9 प्रतिशत के ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया है। साथ ही शिकायतकर्ता को हुई मानसिक पीड़ा के लिए पांच हजार और मुकदमा खर्च के तौर पर पांच हजार रुपये अदा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मनीमाजरा के नईम एम्ब्रॉयडर के मालिक मोहम्मद साकिब ने एसटीआई अपेरल ऑटोमशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में शिकायत दायर की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने 25 नवंबर 2021 को एसटीआई अपेरल ऑटोमशन प्रा. लिमिटेड कंपनी से 36 हजार 960 रुपये की एडवांस पेमेंट करते हुए फ्यूसेन की दो सिलाई मशीनें खरीदी थीं। कंपनी द्वारा मशीनों को डिलीवर कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि मशीनें बाहर से तो अच्छी तरह पैक थीं, लेकिन अंदर वे खराब स्थिति में मिलीं। इस पर उसने उक्त मशीनों की फोटाे खींचकर फोन कर मशीनों के बारे में एसटीआई अपेरल ऑटोमशन प्रा. लिमिटेड कंपनी को सूचित किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके बाद शिकायतकर्ता की ओर से कंपनी को लीगल नोटिस भेजते हुए मशीन बदलने या पैसे वापस करने के लिए कहा गया। इस पर कंपनी ने शिकायतकर्ता को दो मशीनों में से केवल एक मशीन के बदले में टैक्स सहित 17 हजार 920 रुपये का क्रेडिट/डेबिट नोट जारी करते हुए क्षति स्वीकार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed