{"_id":"6001fd488ebc3e2f81108557","slug":"companies-did-not-come-for-the-hanging-restaurant-in-chandigarh-chandigarh-news-pkl400804552","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंगिंग रेस्टोरेंट के लिए नहीं आई कंपनियां, फिर टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंगिंग रेस्टोरेंट के लिए नहीं आई कंपनियां, फिर टेंडर जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने देश के अन्य राज्यों की तर्ज पर शहर में हैंगिंग रेस्टोरेंट चलाने की योजना बनाई थी। इसके लिए जारी किए गए पहले टेंडर में कंपनियों ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई, इसलिए चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सिटको) ने दूसरी बार टेंडर जारी किया है और आवेदन मांगे हैं।
यह रेस्टोरेंट लेजर वैली से चलाया जाएगा, जहां क्रेन के जरिये 160 फुट की ऊंचाई पर ले जाकर 24 सीटर रेस्टोरेंट में खाना परोसा जाएगा। इसे फ्लाई डाइनिंग रेस्टोरेंट नाम दिया गया है। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि पहले टेंडर में दो कंपनियां आई थीं, लेकिन इसमें एक कंपनी अपनी शर्तों के साथ काम करना चाहती थी। इसके चलते उसे खारिज कर दिया गया और उसके बाद एक ही कंपनी बची, जिस कारण टेंडर को रद्द करना पड़ा। प्रशासन रेवेन्यू शेयर बेसिस पर यह रेस्टोरेंट शुरू करना चाहता है, जिसके लिए 29 जनवरी तक इच्छुक एजेंसियां आवेदन कर सकती हैं। इसे लेकर 22 जनवरी को प्री बिड बैठक भी होगी। अगर इस बार कंपनियां रुचि दिखाती हैं तो फरवरी महीने में रेस्टोरेंट शुरू हो सकता है।
पहले सुखना लेक पर इस रेस्टोरेंट को शुरू करने की थी योजना
पहले प्रशासन सुखना लेक या कैंबवाला से यह सर्विस शुरू करने पर विचार कर रहा था, लेकिन सुखना लेक पर वाइल्डलाइफ समेत अन्य विवादों के कारण, इसे यहां शुरू नहीं किया जा सका। बैठक में इस रेस्टोरेंट को शुरू करने की इजाजत मिल गई है। यह रेस्टोरेंट कंपनी सिटको के साथ साझेदारी में चलाएगी और इसमें होने वाले मुनाफे को भी सिटको और कंपनी आपस में बांटेगी। गौरतलब है कि 160 फुट की ऊंचाई वाले इस रेस्टोरेंट में रात 10 बजे तक लोग भोजन का लुत्फ उठा सकेंगे। इस रेस्टोरेंट में क्रेन की मदद से डाइनिंग टेबल को हवा में लटकाया जाएगा, जिसमें कुल 24 सीटें होंगी। एक ग्राहक के लिए यहां डिनर का समय 40 मिनट तय किया जाएगा। बेंगलूरू, नोएडा और आगरा में भी इस तरह का रेस्टोरेंट चलाया जा रहा है।