फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Community health centers will be update in Haryana says Anil Vij

बजट सत्र : 1600 करोड़ से स्मार्ट होगी गुरुग्राम की बिजली व्यवस्था, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होंगे अपग्रेड

Wed, 17 Mar 2021 10:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Mar 2021 10:24 PM IST
सार

  • स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अब तक 1222 करोड़ चार कंपनियों को आवंटित
  • हिसार में राजमार्ग के बीच से गुजरने वाले बिजली के तार भी होंगे भूमिगत

विज्ञापन
Community health centers will be update in Haryana says Anil Vij
हरियाणा विधानसभा। - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम की बिजली वितरण प्रणाली को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है। गुरुग्राम में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बिजली वितरण प्रणाली में भूमिगत तार बिछाने व आधुनिकीकरण के लिए 1600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें से 1222 करोड़ रुपये के कार्य चार कंपनियों को आवंटित किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने हिसार से भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता के सवाल में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में गुरुग्राम स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इस कार्य को आवंटित किया गया था। 18 महीने में यह परियोजना पूरी होनी थी, जिस पर अभी काम चल रहा है। हिसार में हाईवे के बीच से गुजरने वाली बिजली की तारों को भूमिगत करने के लिए गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि सरकार ने बजट में अपने खर्च पर हिसार व पंचकूला को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की है। इसलिए जल्दी हिसार को स्मार्ट बनाने का कार्य शुरू किया जाए। जगह-जगह बिजली के तार हाईवे से गुजर रहे हैं। इससे जानमाल को खतरा बना हुआ है, साथ ही अनेक स्थानों पर लटकते तार शहर की सुंदरता को भी ग्रहण लगाती हैं। बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि विभाग के अधिकारियों को तारों को भूमिगत करने के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ के किसान स्कूल में अब चलेगा सरकारी स्कूल
शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि महेंद्रगढ़ के किसान मॉडल स्कूल के भवन में अब सरकारी स्कूल का संचालन किया जाएगा। महेंद्रगढ़ में खोले गए किसान मॉडल स्कूल को विद्यार्थियों का नामांकन कम होने के कारण बंद कर दिया गया है। कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के सवाल पर उन्होंने यह जानकारी दी।


30-50 बिस्तरों के सीएचसी अपग्रेड होंगे 
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि उपमंडल स्तर पर चल रहे 30 व 50 बिस्तरों के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को अपग्रेड किया जाएगा। वह बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। विज ने कहा कि राज्य में उपमंडल स्तर पर जहां पर भी 30 बिस्तरों का स्वास्थ्य केंद्र है उसे 50 बिस्तर व 50 बिस्तरों वाले स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तरों का किया जाएगा। इनमें घरौंडा उपमंडल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed