{"_id":"3242bc8933406ccdb3aaea31f81e3039","slug":"community-center-open-on-sector-47-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल शादियां नहीं होंगी इस कम्यूनिटी सेंटर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवल शादियां नहीं होंगी इस कम्यूनिटी सेंटर में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 27 Jan 2014 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में कम्यूनिटी सेंटर्स का इस्तेमाल अब केवल शादियों के लिए ही नहीं होगा। अब बिजनेस मीटिंग्स, कांफ्रेंस और सेमिनार भी कम्यूनिटी सेंटर्स में आयोजित किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
इसके लिए अपनी तरह का पहला मल्टीपर्पस हॉल तैयार किया जा रहा है,सेक्टर-47 के कम्यूनिटी सेंटर में। यह हॉल कम्यूनिटी सेंटर की पहली मंजिल पर बन रहा है।
इस एयरकंडिशंड हॉल में कांफ्रेंस हॉल की ही तरह राउंड टेबल,माइक, साउंड व करीब 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इस हॉल के बनने के बाद व्यापारी,उद्योगपति, एनजीओ आदि इसे अपनी बैठकों के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
इस मल्टीपर्पस हॉल को डेढ़ करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। करीब तीन महीनों तक इसका निर्माण कार्य मुकम्मल हो जाएगा। इस हॉल के बनने से निगम को अतिरिक्त राजस्व भी मिलेगा।
विज्ञापन