फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Common people should get speedy justice: Kiren Rijiju

आम लोगों को मिले त्वरित न्याय : किरन रिजिजू

Tue, 09 Nov 2021 08:00 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Common people should get speedy justice: Kiren Rijiju
चंडीगढ़। पीयू के विधि विभाग समेत कानून के कई शिक्षण संस्थानों की ओर से आयोजित व्याख्यान में कानून और न्याय मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का उद्देश्य है कि आम आदमी को त्वरित न्याय मिले।
विज्ञापन

ऑनलाइन आयोजित व्याख्यान में कानून और न्याय मंत्री ने कहा कि भारत एक बढ़ता हुआ देश है और युवाओं को मध्यस्थ के रूप में आगे आना चाहिए, क्योंकि हमारे देश को मध्यस्थता और मध्यस्थता का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आइए आज देश में एक मजबूत कानूनी व्यवस्था बनाने का संकल्प लें। उन्होंने छात्रों से अपने करिअर के प्रति समर्पित रहने और इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से जुड़े होने पर गर्व महसूस करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

उन्होंने याद किया कि कैसे पहले के दिनों में ज्यादातर अरुणाचल प्रदेश के लोग पंजाब विश्वविद्यालय से शिक्षा लेते थे और यह उनके दिल में एक विशेष स्थान रखता है। उन्होंने बताया कि लॉ की पढ़ाई करने वाले छात्रों का भविष्य उज्ज्वल होगा, क्योंकि उनके लिए कई अवसर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीसी प्रो. राज कु मार ने शिक्षा और खेल में पीयू की विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी दी। विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो. देविंदर सिंह और यूआईएलएस की चेयरपर्सन डॉ. राजिंदर कौर ने अपने-अपने विभागों के बारे में बताया। प्रो. एचएस बैंस निदेशक पीयूआरसी होशियारपुर ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed