फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Common Admission schedule, Association and the Department

कॉमन एडमिशन शेड्यूल पर तकरार, एसोसिएशन व विभाग आमने-सामने

Fri, 04 Nov 2016 01:29 AM IST
सुमित सिंह श्योराण /अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्योराण /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 04 Nov 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Common Admission schedule, Association and the Department
- फोटो : File Photo
चंडीगढ़ के करीब 70 प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में 2017-18 सत्र में एंट्री लेवल पर दाखिले को लेकर विवाद बढ़ गया है। इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन यूटी शिक्षा विभाग के कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत दाखिले के पक्ष में नहीं है। एसोसिएशन प्रेसिडेंट और विवेक हाई स्कूल के चेयरमैन एचएस मामिक का कहना है कि अगले हफ्ते तक प्राइवेट स्कूल दाखिले संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर देंगे। जबकि शिक्षा विभाग कॉमन एडमिशन शेड्यूल लागू करने को लेकर सख्त है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कई सालों से शिक्षा विभाग नवंबर-दिसंबर में सभी प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों के लिए एंट्री लेवल पर दाखिले का कॉमन एडमिशन शेड्यूल जारी करता है। अभिभावकों की सुविधा के लिए 4-5 साल से कॉमन एडमिशन शेड्यूल को फोलो किया जा रहा है। सभी प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों के लिए आवेदन फार्म जमा करने और लकी ड्रा की तिथि यूटी शिक्षा विभाग ही तय करता है, लेकिन अब प्राइवेट स्कूल विभाग के इस फैसले के खिलाफ दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


अक्तूबर में डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन (डीएसई) की ओर से प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों की 11 सदस्य की कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें भी प्राइवेट स्कूलों ने सिर्फ फीस जमा करने की तिथि 25 जनवरी करने की बात रखी। बैठक में कॉमन एडमिशन शेड्यूल पर कोई फैसला नहीं हुआ। शहर के प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में सिफारिश से दाखिले को बंद करने के लिए ही यूटी प्रशासन ने लकी ड्रा सिस्टम को कुछ साल पहले लागू किया था। लकी ड्रा से हर साल करीब 5 हजार स्टूडेंट्स को एंट्री लेवल पर दाखिला दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल 25 जनवरी तक देंगे फीस जमा करने का मौका  

Common Admission schedule, Association and the Department
private school - फोटो : File Photo
प्राइवेट स्कूल 25 जनवरी तक देंगे फीस जमा करने का मौका  
इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन प्रेसिडेंट एचएस मामिक का कहना है सभी प्राइवेट स्कूलों ने अभिभावकों की सुविधा के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि तय करने का फैसला लिया है। मामिक के अनुसार प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूल एकेडमिक सत्र के अनुसार दिसंबर या जनवरी में अपने हिसाब से एंट्री लेवल पर दाखिला कर सकेंगे। लेकिन सभी स्कूलों ने 25 जनवरी फीस जमा करने की अंतिम तिथि तय करने का फैसला लिया है। 
 
सभी प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों को कॉमन एडमिशन शेड्यूल को फोलो करना होगा। विभाग ने प्राइवेट स्कूलों को कॉमन एडमिशन शेड्यूल का ड्राफ्ट भेजकर सुझाव मांगे हैं। कोई भी स्कूल शिक्षा विभाग की अनुमति के बिना दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं कर सकता। अगले हफ्ते प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपल की मीटिंग बुलाई जाएगी। -चंचल सिंह, डिप्टी डायरेक्टर स्कूल शिक्षा विभाग यूटी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed