फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Committee will protect the interests of PU employees

पीयू कर्मचारियों के हितों की रक्षा करेगी कमेटी

Wed, 15 Jul 2020 07:03 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Committee will protect the interests of PU employees
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के हितों की रक्षा कमेटी करेगी। यदि कर्मचारियों के साथ गलत हुआ तो उन्हें न्याय दिलाने के लिए पीयू प्रशासन के समक्ष सिफारिश करेगी। इस कमेटी में सिंडिकेट मेंबर अशोक गोयल आदि हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों पूर्व में कुछ कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया। वहीं कुछ का कांट्रेक्ट खत्म हो गया। एमटीएस कर्मचारियों की जरूरत न होने के कारण उनकी भी सेवाएं नहीं ली जा रही हैं। निर्माण विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को पगार नहीं मिली है। अन्य विभागों के कर्मचारियों का भी हाल बुरा है। उनके परिवारों का पालन-पोषण नहीं हो रहा है। यह मुद्दा सिंडिकेट की बैठक में प्रमुखता से उठाया गया। कर्मचारियों की बातों को सामने रखा गया तो सभी सदस्यों ने कर्मचारियों के हित को देखते हुए निर्णय लेने को कहा। यह बात भी सामने आई कि कुछ कर्मचारियों को वेतन भी कम दिया गया है।
विज्ञापन

इन सब घटनाओं को लेकर एक कमेटी बनाई गई है जो इस पूरे प्रकरण की जांच करके अपनी रिपोर्ट देगी। सूत्रों का कहना है कि जिन कर्मचारियों की नौकरी चली गई, उन्हें दोबारा नौकरी का अवसर मिल सकता है। इतना ही नहीं, वेतन भी सभी को पूरा मिलेगा। एमटीएस कर्मियों की पीयू को जरूरत है या नहीं, इस पर निर्णय लेगी क्योंकि इन कर्मचारियों की संख्या 200 से अधिक है। इनका कांट्रेक्ट अभी हाल ही में पूरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed