{"_id":"5e63b7bb8ebc3eeb464f28de","slug":"committee-of-ministers-constituted-in-punjab-to-prevention-of-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona: पंजाब में कर्मचारियों को एक्स-इंडिया लीव देने पर रोक, SGPC ने बंद की बायोमैट्रिक हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona: पंजाब में कर्मचारियों को एक्स-इंडिया लीव देने पर रोक, SGPC ने बंद की बायोमैट्रिक हाजिरी
Sat, 07 Mar 2020 11:56 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनावायरस के खतरे के मद्देनजर पंजाब सरकार ने अपने मुलाजिमों को एक्स-इंडिया लीव देने पर रोक लगा दी है। सरकार के परसोनल विभाग द्वारा राज्य से सभी विभाग प्रमुखों, डिवीजन कमिश्नरों, सभी डिप्टी कमिश्नरों, उपमंडल अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि दुनिया भर में कोरोना (कोविड-19) के केसों को ध्यान में रखते हुए सरकारी कर्मचारियों को एक्स-इंडिया लीव न दी जाए।
विज्ञापन
इस संबंध में आगे कहा गया है कि केवल अति-जरूरी हालात में कर्मचारियों को विदेश जाने के लिए छुट्टी दी जाए। इसके साथ ही यह भी आदेश दिया गया है कि जो कर्मचारी या अधिकारी विदेश की यात्रा करके लौटे हैं, उन्हे 14 दिन तक अपने घर में ही अकेले (कोरंटीन लीव- संगरोध छुट्टी) रहने की हिदायत दी जाए।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों संबंधी उक्त आदेश तो तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने शुक्रवार को कोरोनावायरस के खिलाफ एहतियाती कदम उठाते हुए एक एडवाइजरी नोटिफिकेशन भी जारी किया है, जिसके तहत सभी कर्मचारियों समेत सभी लोगों को विशेष एहतियात बरतने के उपाय सुझाए गए हैं।
विज्ञापन
एसजीपीसी ने बायोमीट्रिक हाजिरी पर रोक
एसजीपीसी ने संगत से अपील की है वे एक-दूसरे से मिलते समय हाथ मिलाने के स्थान पर गुरु साहिब की बक्शीश फतेह बुलाएं। गुरु साहिब ने फतेह बुलानी सिखों के लिए पहले ही जरूरी किया हुआ है। एसजीपीसी के मुख्य सचिव डॉ रूप सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि कोरोनावायरस को देखते हुए एसजीपीसी के मुख्य दफ्तर में कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी बंद कर दी गई है।
कमेटी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों का श्री गुरु रामदास जी हास्पिटल में फ्री इलाज की सुविधा देने की घोषणा की है। मरीजों के लिए एक अलग वार्ड स्थापित किया गया है। यह फैसला सरकारों के फैसले के बाद किया है।