फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   collision of kanwariyon from car, pgi refer

कार ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, पीजीआई रेफर

Tue, 11 Aug 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Tue, 11 Aug 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
collision of kanwariyon from car, pgi refer

नेशनल हाईवे 73 पर डीसी कैंप ऑफिस के नजदीक रविवार को डाक कांवड़ लेकर हरिद्वार से फिरोजपुर (पंजाब) जा रहे दो कांवड़ियों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


उनके साथियों ने उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। आरोपी कार चालक मौके से भाग गया।

जानकारी के अनुसार फिरोजपुर (पंजाब) की शांति कॉलोनी निवासी दीपक (22) और काली माता मंदिर निवासी समीर (30) अपने साथियों के साथ टाटा-एस में हरिद्वार से डाक कांवड़ लेने गए थे। रविवार को वह वहां से फिरोजपुर के लिए रवाना हुए। बता दें कि डाक कांवड़ में कुछ साथी वाहन में बैठते हैं जबकि दो या एक कांवड़िया पैदल दौड़ता है। सभी कांवड़िये बारी बारी से दौड़ते हैं।
विज्ञापन


रविवार देर रात कमानी चौक के नजदीक से दीपक व समीर की पैदल दौड़ने की बारी आई। इस दौरान जब वे चंडीगढ़-रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर पैदल दौड़ते हुए रात करीब साढ़े दस बजे डीसी कैंप ऑफिस के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर मारने के बाद आरोपी कार चालक वहां से भाग गया। सूचना मिलने पर वाहन में सवार अन्य कांवड़िये मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत में सुधार न होता देख लगभग तीन घंटे इलाज के बाद रात करीब ढाई बजे दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed