फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Collision between army truck and trailer in Jalandhar

जालंधर में हादसा: आर्मी के ट्रक और ट्राले में भीषण टक्कर, पांच जवान जख्मी

Sat, 20 Jul 2024 12:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 20 Jul 2024 12:25 PM IST
सार

जालंधर में शनिवार सुबह सेना के ट्रक और ट्राले के बीच टक्कर हो गई। इसमें पांच जवानों के घायल होने की सूचना आ रही है। सभी को आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Collision between army truck and trailer in Jalandhar
हादसे में क्षतिग्रस्त आर्मी ट्रक। - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर में नेशनल हाइवे पर पीएपी चौराहे से कुछ दूरी पर सुच्ची पिंड के पास आर्मी की गाड़ी को पीछे से आकर ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में गाड़ी में बैठे 5 जवान बुरी तरफ फंस गए, जिन्हें बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ लेकिन उन्हें गंभीर चोटे आई है। यह सारी घटना वहां लगे सी.सीटी.वी. कैमरे में कैद हो गई। घायलों को आर्मी अस्पताल भर्ती करवाया गया है। घटना सुबह छह बजे के करीब घटी।

विज्ञापन


आर्मी की गाड़ी पीएपी चौक से पठानकोट चौक की तरफ जारी थी। गाड़ी में में 5 आर्मी के जवान बैठे हुए थे, इस दौरान पीछे से आ रहे  16 टॉयर ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान आर्मी की गाड़ी पलट गई और 5 जवान घायल हो गए हैं। बड़ी मुश्किल से गाड़ी में से 5 जवानों को बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गनीमत यह रही है की जानी नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल ट्रक ड्राइवर फरार है, जिसकी तालाश की जा रही है। 
विज्ञापन


घटनाक्रम का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें आर्मी का ट्रक ट्राले को टेकओवर करने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है। जिसके बाद ट्राला पीछे से आर्मी के ट्रक में लगता है और हादसा हो जाता है। सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोडेड कैंटर और सेना का ट्रक पीएपी चौक की तरफ से अमृतसर की तरफ जा रहे थे। सेना का ट्रक कब और कैसे हाईवे पर लगी लोहे की ग्रिल और डिवाइडर से टकराया, फिर ट्रक से टकराया और फिर हाईवे पर पलट गया, इसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि आरोप है कि कैंटर ने सेना के ट्रक को पीछे से टक्कर मारी, जिससे सेना का ट्रक बेकाबू हो गया। जिससे यह हादसा हुआ। एसीपी निर्मल सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed