फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Colleges are running in Dharamsala, Secretariat and BDPO office in Haryana

हरियाणा का हाल : धर्मशाला, सचिवालय और बीडीपीओ दफ्तर में चल रहे हैं कॉलेज

Mon, 23 Aug 2021 01:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Aug 2021 01:29 AM IST
सार

  • 67 नए कॉलेजों में से 48 बिना इमारत के, 46 में प्रिंसिपल नहीं
  • 14 कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या 100 से नीचे

विज्ञापन
Colleges are running in Dharamsala, Secretariat and BDPO office in Haryana
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : Twitter

विस्तार

हरियाणा में बीते पांच साल में खुले 67 सरकारी कॉलेजों में से 48 को अभी तक निजी भवन नसीब नहीं हैं। कुछ शिक्षा के मंदिर तो धर्मशाला, ग्राम सचिवालय, बीडीपीओ दफ्तर, मंदिर के भवनों व निजी स्थानों पर चल रहे हैं। नए खुले 46 कॉलेजों में प्रिंसिपल नहीं हैं। 14 कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या 100 से नीचे है। यह खुलासा एडवोकेट विजय बंसल की ओर से ली गई आरटीआई में हुआ है। 

विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा विभाग ने आरटीआई में नए कॉलेजों के भवनों, प्रिंसिपल व विद्यार्थी संख्या के बारे में जानकारी दी है। आरटीआई के अनुसार 67 नए कॉलेज में से 19 कॉलेज के ही भवन अभी तक बने हैं। इनमें से एक इमारत एक निजी संस्था ने दान दी है, जबकि 18 कॉलेज भवन बनाने के लिए लगभग 268 करोड़ की राशि खर्च की गई है। कॉलेजों में प्रिंसिपल न होने से प्रशासनिक व्यवस्था अतिरिक्त प्रभार के सहारे है। निजी भवनों में चल रहे कॉलेजों में पर्याप्त सुविधाएं न होने पर विद्यार्थी निजी संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


विजय बंसल का कहना है कि सरकार ने आननफानन नए कॉलेज तो धड़ाधड़ खोल दिए, लेकिन अभी तक न तो इन्हें अपना भवन नसीब हुआ, न ही प्रिंसिपल मिले। अनेक कॉलेज में सुविधाओं की भारी कमी है। 71 प्रतिशत से ज्यादा कालेज बिना इमारतों के चल रहे हैं। जिससे विद्यार्थी इनमें दाखिला लेने की बजाए निजी शिक्षण संस्थानों में पड़ने को विवश हैं। सरकार नए कॉलेज खोलने से पहले पूर्व में संचालित कॉलेजों को भवन, पर्याप्त स्टाफ व प्रिंसिपल मुहैया कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कॉलेजों में 100 या इससे कम विद्यार्थी

  • मोहाना कॉलेज सोनीपत, 100
  • इस्सरवाल कॉलेज भिवानी, 73
  • अग्रोहा कॉलेज हिसार, 60
  • छातर कॉलेज जींद, 60
  • लडाना छाकू कॉलेज कैथल, 60
  • राजौंद कॉलेज कैथल, 60
  • फिरोजपुर झिरका कॉलेज नूंह, 59
  • भैंडोली कॉलेज पलवल, 86
  • माता मनसा देवी संस्कृत कॉलेज पंचकूला, 12
  • मोरनी कॉलेज पंचकूला, 3
  • गोरीवाला कॉलेज सिरसा, 60
  • भैंसवाल कलां कॉलेज सोनीपत, 39
  • बरोदा कॉलेज सोनीपत, 51
  • प्रतापनगर कॉलेज यमुनानगर, 49
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed