{"_id":"0d80ecb350c22071aa32486281efbabb","slug":"collect-voter-slips-from-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर ‘आई वोट’ से लीजिए वोटर परची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर ‘आई वोट’ से लीजिए वोटर परची
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Apr 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के सीईओ वीके सिंह ने बुधवार को मोबाइल पर वोटिंग संबंधी पूरी जानकारी देने वाली एंड्रॉयड एप्लीकेशन ‘आई वोट’ राज्य के मतदाताओं को समर्पित कर दी।
विज्ञापन
‘आई वोट’ एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर उसमें इलेक्ट्रॉनिक मतदाता पहचान पत्र का नंबर दर्ज करने के बाद वोटर पर्ची, पोलिंग बूथ की लोकेशन, चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के हलफनामे, चुनाव आचार संहिता और एक सरल शिकायत व्यवस्था संबंधी जानकारी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
वीके सिंह ने पत्रकारों से कहा कि इसके प्रयोग का गहराई से अध्ययन करने के बाद ही चुनाव आयोग की फुल बेंच ने इसे स्वीकृति दी है।
मोबाइल पर इंटरनेट का प्रयोग करने वाले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एप्लीकेशन स्वीप प्रोग्राम के तहत विकसित की गई है।
यह दो युवा आईएएस अधिकारियों सोनाली गिरी एडीसी विकास, बठिंडा एवं विपुल उज्ज्वल आयुक्त नगर निगम बठिंडा के प्रयास से संभव हुआ है।
कहा कि इस एप्लीकेशन को आईओएस, जावा एवं विंडोज़ के अनुकूल भी बनाया जाएगा। मतगणना वाले दिन लोग इस पर परिणामों का रुझान भी जान सकेंगे।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी रमिंदर, बी पुरुषार्था, सुप्रीत सिंह गुलाटी और संयुक्त सीईओ अमित तलवार भी उपस्थित थे।