फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cold winds in the evening, late night rain, weather became pleasant

Chandigarh News: शाम को चलीं ठंडी हवाएं, देर रात बारिश, मौसम हुआ सुहाना

Fri, 21 Apr 2023 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Cold winds in the evening, late night rain, weather became pleasant
चंडीगढ़। शहर का मौसम पिछले दो दिनों से सुहाना बना हुआ है। वीरवार को पूरे दिन बारिश नहीं हुई लेकिन शाम के समय बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। वहीं, रात को एक बार फिर ठंडी हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, यह राहत ज्यादा दिन नहीं रहने वाली। अब धीरे-धीरे शहर का तापमान फिर बढ़ेगा। मंगलवार के बाद बुधवार की रात में भी बारिश हुई, जिसकी वजह से वीरवार सुबह ठंडी हवाएं चलीं। इससे सुबह 10:00 बजे तक तापमान कम रहा, लेकिन दोपहर होते-होते तापमान बढ़ने लगा। शाम पांच बजे के करीब मौसम ने एक बार फिर करवट ली और शहर के कुछ इलाकों में बादल छा गए। शाम सात बजे से 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने लगीं।
विज्ञापन

मौसम का आनंद लेने के लिए भारी संख्या में लोग सुखना लेक पहुंचे। अंधेरा होते ही बादल गरजने लगे और रात साढ़े नौ बजे के करीब फिर से बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। अब शुक्रवार को बादल छाने की संभावना कम है। हालांकि तापमान में गिरावट बरकरार रहेगी। हालांकि धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी और आने वाले कुछ दिनों में एक बार फिर तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में 10.2 एमएम गिरा पानी
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 10.2 एमएम पानी गिरा। एक मार्च से लेकर वीरवार शाम साढ़े पांच बजे तक शहर में कुल करीब 92.5 एमएम पानी गिरा है। ये सामान्य से 215 फीसदी ज्यादा है। बता दें कि सोमवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके बाद मंगलवार को तापमान में हल्की गिरावट देखी गई और बुधवार को तापमान 34.6 डिग्री और वीरवार को 33 डिग्री तक लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम साफ रहेगा और बादल छाने की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed