फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cold wave havoc...melting increased due to falling mercury...cold winds relieved shivering

Chandigarh News: शीतलहर का कहर... पारा गिरने से गलन बढ़ी...सर्द हवाओं ने छुड़ाई कंपकपी

Thu, 11 Jan 2024 01:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Cold wave havoc...melting increased due to falling mercury...cold winds relieved shivering
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में शीतलहर का कहर जारी है। लगातार दूसरे दिन शहर का अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शिमला और श्रीनगर के अधिकतम तापमान से कम रहा। अधिकतम तापमान में गिरावट की वजह से गलन बढ़ गई है। बुधवार को दोपहर के समय धूप निकली, जिससे लोगों को हल्की राहत मिली लेकिन शाम को ठंडी हवाओं ने लोगों की कंपकपी छुड़ा दी।सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। शहर के पर्यटन स्थलों पर भी इन दिनों रौनक कम है। सुखना लेक पर भी सामान्य से कम भीड़ नजर आ रही है। सुबह और शाम को सैर करने वाले लोग भी इन दिनों कतराने लगे हैं। मंगलवार को 10.5 डिग्री सेल्सियस के साथ यह दिन सीजन का सबसे ठंडा रहा था। अब बुधवार को धूप निकलने से तापमान में सिर्फ 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। दिन में ज्यादा सर्दी पड़ने की वजह से लोगों के हाथ और पैर सुन्न हो रहे हैं। ठंड बढ़ने से लोग घरों में कैद होने को मजबूर रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस और शिमला का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। बुधवार को कोहरे से आजादी मिली लेकिन सर्दी अधिक होने से लोग ठिठुरते रहे। शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ 3.6 डिग्री सेल्सियस का अंतर है।
विज्ञापन


साफ रहेगा मौसम, हल्के कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीर-चार डिग्री सेल्सियस कम रहेगा। कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम साफ रहेगा और दोपहर के समय धूप निकल सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। सर्दी काफी ज्यादा रहेगी और शाम के समय सर्द हवाएं चल सकती हैं, इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले पांच दिनों का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
11 जनवरी - 14 - 6
12 जनवरी - 14 - 6
13 जनवरी - 15 - 8
14 जनवरी - 16 - 7
15 जनवरी - 16 - 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed