फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cold wave continues in punjab weather update news

Punjab Weather: शीत लहर के चलते गिरा दिन व रात का पारा, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Thu, 08 Feb 2024 09:12 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Feb 2024 09:12 AM IST
सार

मौसम विभाग ने अगले छह दिन मौसम शुष्क व शीत लहर से राहत मिलने की भविष्यवाणी की है। बुधवार का अमृतसर का न्यूनतम पारा 4.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे है वहीं लुधियाना का तापमान 5.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे रहा।
 

विज्ञापन
Cold wave continues in punjab weather update news
Weather News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में शीत लहर का प्रकोप जारी है। ठंडी हवाओं के चलते दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई, जिससे यह सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे पहुंच गया है। 
विज्ञापन


सबसे कम 2.9 डिग्री के तापमान के साथ बरनाला सबसे ठंडा रहा। वहीं अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे अधिक 20.5 डिग्री का तापमान फरीदकोट का रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले छह दिन मौसम शुष्क व शीत लहर से राहत मिलने की भविष्यवाणी की है। बुधवार का अमृतसर का न्यूनतम पारा 4.6 डिग्री (सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे), लुधियाना का 5.6 डिग्री (सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे), पटियाला का 5.0 डिग्री (सामान्य से 3.7 डिग्री नीचे), बठिंडा का 4.0 डिग्री (सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे), पठानकोट का 4.6, फरीदकोट का 4.8, एसबीएस नगर का 6.9 डिग्री, जालंधर का 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर अमृतसर का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री (सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे), लुधियाना का भी 19.4 (सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे), पटियाला का 19.5 डिग्री (सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे), पठानकोट का 20.1 डिग्री, फरीदकोट का 19.0, गुरदासपुर का 18.5, एसबीएस नगर का 17.5, बरनाला का 18.3, फिरोजपुर का 19.5 व जालंधर का 17.5 डिग्री दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed