फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cold at record level: Maximum mercury reached 8.4 degrees, 10 degrees less than normal, red alert even today

Chandigarh News: रिकॉर्ड स्तर पर सर्दीः सामान्य से 10 डिग्री कम अधिकतम पारा 8.4 डिग्री पहुंचा, आज भी रेड अलर्ट

Thu, 25 Jan 2024 04:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Cold at record level: Maximum mercury reached 8.4 degrees, 10 degrees less than normal, red alert even today
चंडीगढ़। शहर में इस साल जोरदार सर्दी पड़ रही है। बुधवार को न्यूनतम पारा एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सुबह के समय घना कोहरा रहा, जिसकी वजह से विजिबिलिटी 20 मीटर से कम दर्ज की गई। मौसम केंद्र ने अगले दो दिन के रेड अलर्ट जारी किया है। फिलहाल, कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। ठिठुरन भरी ठंड इस बार फरवरी के मध्य तक रह सकती है।चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार मजबूत पश्चिमी विक्षोभों के आने से इस बार मौसम का पैटर्न थोड़ा बदला हुआ है। हवाएं मंद चल रही हैं। नमी 90 प्रतिशत तक बनी हुई है। पिछले दिनों में कई बार हल्के बादल छाए लेकिन बरसात भी नहीं हो रही। इसके चलते शहर में घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। विभाग लगातार शहर में कोहरे का रेड अलर्ट जारी कर रहा है। विभिन्न कारणों की वजह से सूरज का ताप अच्छे से धरती तक नहीं पहुंच पा रहा और कभी शीत दिवस (कोल्ड डे) तो कभी शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। इस वर्ष सबसे कम न्यूनतम पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस 14 जनवरी को दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। दिन का तापमान कम होने की वजह से सर्दी का कहर लोगों पर खूब टूट रहा है। पूरे दिन धूप नहीं निकली और लोग शीतलहर से कांपते रहे। ज्यादा सर्दी पड़ने की वजह से लोगों के हाथ और पैर सुन्न हो रहे हैं।
विज्ञापन


बारिश हो तो बदल सकती है स्थिति
विभिन्न परिस्थितियों के चलते ठिठुरन भरी ठंड का असर इस बार मध्य फरवरी तक बना रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश हो जाए तो मौसम का पैटर्न बदल सकता है, लेकिन इस महीने तो ऐसी कोई संभावना लग नहीं रही। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी कुछ दिनों में मौसम में ज्यादा बदलाव के संकेत नहीं हैं। 26 जनवरी के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। हालांकि इसका ज्यादा असर पहाड़ी इलाकों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरा बढ़ाएगा लोगों की परेशानी
मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री सेल्सियस कम रहेगा। कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाएगा। सर्दी और कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। धूप निकलने की संभावना कम है। शाम को शीतलहर परेशान करेगी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। सर्दी काफी ज्यादा रहेगी इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। हालांकि, 27 जनवरी के बाद धूप खिल सकती है।

अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
25 जनवरी - 11 - 5
26 जनवरी - 12 - 7
27 जनवरी - 14 - 7
28 जनवरी - 14 - 8
29 जनवरी - 15 - 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed