{"_id":"5f9096db8ebc3eefb908a6ca","slug":"coffee-house-closed-for-a-year-and-a-half-ready-to-open-rents-1-03-lakhs-per-month-chandigarh-news-pkl3917396182","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल से बंद कॉफी हाउस खुलने को तैयार, 1.03 लाख प्रतिमाह किराए पर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल से बंद कॉफी हाउस खुलने को तैयार, 1.03 लाख प्रतिमाह किराए पर दिया
विज्ञापन
चंडीगढ़। डेढ़ साल से बंद पंजाब विश्वविद्यालय का कॉफी हाउस अब खुलने को तैयार है। उसे बुधवार को किराए पर दे दिया गया। सबसे अधिक बोली दिल्ली के एक कारोबारी ने लगाई। उन्हें 1.03 लाख रुपये प्रतिमाह पर किराये पर दे दिया गया। इस कॉफी हाउस में गोलगप्पे और चाट बेचने की भी अनुमति दे दी गई है।
पंजाब विश्वविद्यालय का कॉफी हाउस दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। यहां डोसा आदि खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं, लेकिन पिछले सालों में यह बंद हो गया। संचालक ने कह दिया था कि इसका किराया अधिक है और उन्हें घाटा हो रहा है। आखिर में इस पर ताला लग गया। उसके बाद इसके संचालन के लिए पीयू प्रशासन ने कमेटी बनाई और कई बार बैठक भी हुई, लेकिन इसे किराये पर नहीं दिया जा सका। कोरोना वायरस के कारण यह बंद ही रहा।
पीयू ने अब जाकर इसे किराये पर देने की प्रक्रिया शुरू की और लोगों से आवेदन मांगे। जानकारों का कहना है कि 20 से अधिक लोगों ने स्टूडेंट सेंटर का कॉफी हाउस किराये पर लेने के लिए बोली लगाई। इस बोली की शुरुआत 50 हजार से हुई जो धीरे-धीरे बढ़ते-बढ़ते एक लाख से अधिक पहुंच गई। सूत्रों का कहना है कि एयरपोर्ट पर जिसके कुछ आउटलेट संचालित हैं उसी में से एक व्यक्ति को यह दिया गया है। पीयू का भी एक व्यक्ति इस ठेके में शामिल हो सकता है। हालांकि उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया। सूत्रों का कहना है कि नवंबर या दिसंबर में कॉफी हाउस का संचालन हो सकता है।