{"_id":"587a4d874f1c1b5724ba8693","slug":"code-of-conduct-issued-notices-to-amarinder-raja-vading","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता का उल्लंघन, अमरिंदर राजा वड़िंग को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता का उल्लंघन, अमरिंदर राजा वड़िंग को नोटिस जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
Updated Sat, 14 Jan 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
विधायक राजा वड़िंग
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की ओर से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन आम हो गया है। मुक्तसर के शिअद प्रत्याशी कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी और कांग्रेस प्रत्याशी करन कौर बराड़ के बाद अब चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गिद्दड़बाहा से कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को भी तीन नोटिस जारी हो गए हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस प्रत्याशी वड़िंग ने बीते दिनों चुनाव अधिकारी आनंद सागर शर्मा को नामांकन पत्र सौंपा था। इस दौरान उनके साथ करीब दस-बारह कार्यकर्ता भी चुनाव कार्यालय में चले गए थे। इस बात का संज्ञान लेते हुए चुनाव अधिकारी ने राजा वड़िंग को जहां कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। वहीं अखबारों में पेड न्यूज प्रकाशित करवाने पर दो अन्य नोटिस भी जारी किए हैं। चुनाव अधिकारी आनंद सागर शर्मा ने बताया कि राजा वडिंग़ को अब तीन नोटिस जारी किए गए हैं।