फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coal crisis serious in Punjab, both government thermal shutdown

बिजली की किल्लत : पंजाब में कोयला संकट गंभीर, दोनों सरकारी थर्मल बंद 

Mon, 18 Oct 2021 02:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा रिंपी गुप्ता, पटियाला
रिंपी गुप्ता, पटियाला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Oct 2021 02:26 AM IST
सार

प्राइवेट प्लांटों पर बढ़ी निर्भरता और बाहर से महंगी बिजली खरीदने को मजबूर है पावरकॉम। थर्मल प्लांटों में मात्र आधे दिन से लेकर ढाई दिन का कोयला शेष। 

विज्ञापन
Coal crisis serious in Punjab, both government thermal shutdown
बिजली संकट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब में कोयला संकट और गंभीर हो गया है, जिसके कारण दोनों सरकारी थर्मल प्लांट पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए अब पावरकॉम जहां प्राइवेट थर्मल प्लांटों पर निर्भर है, वहीं बाहर से महंगी बिजली भी खरीद रहा है। रविवार को थर्मल प्लांटों में मात्र आधे दिन से लेकर ढाई दिन का कोयला शेष रह गया, जबकि तय गाइडलाइंस के मुताबिक प्लांटों में कोयला 25 से 30 दिन का होना चाहिए।

विज्ञापन


प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक रविवार को सरकारी थर्मल प्लांट रोपड़ में डेढ़ दिन से भी कम, लहरा मुहब्बत में आधा दिन, तलवंडी साबो में ढाई दिन, राजपुरा में भी ढाई दिन और गोइंदवाल में आधे दिन से भी कम का कोयला बचा था। इस गंभीर संकट को देखते हुए पावरकॉम ने अपने दोनों थर्मलों रोपड़ व लहरा मुहब्बत को पूरी तरह से बंद कर दिया। इन थर्मल प्लांट के आठ यूनिट हैं, जिनसे करीब 1760 मेगावाट बिजली मिलती है। 
विज्ञापन


उधर, गोइंदवाल का एक यूनिट बंद होने से पावरकॉम को मिलने वाली करीब 250 मेगावाट बिजली की कटौती हो गई। तलवंडी साबो के 660-660 मेगावाट के तीनों यूनिट आधी क्षमता पर चलाए जाने से केवल 941 मेगावाट के करीब बिजली मिली, जबकि इन यूनिटों से 1980 मेगावाट बिजली मिल सकती है। बिजली सप्लाई में इस बड़ी कटौती के कारण पावरकॉम को बाहर से बिजली खरीदनी पड़ी। हालांकि रविवार को बारिश के कारण बिजली की मांग में कमी से पावरकॉम के लिए कुछ राहत रही, लेकिन फिर भी कोयला संकट ने पावरकॉम के लिए बिजली की मांग को पूरा करना एक बड़ी मुसीबत बना दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पावरकॉम को प्राइवेट थर्मलों से 2280 मेगावाट, हाइडलों से 403 मेगावाट, सोलर प्रोजेक्टों से 57 मेगावाट बिजली मिली, जो कुल 2741 मेगावाट रही। बारिश के कारण रविवार को पंजाब में बिजली की अधिकतम मांग 7494 मेगावाट दर्ज की गई। पिछले दिनों मांग 9000 मेगावाट पार कर गई थी। रविवार को दर्ज मांग को पूरा करने के लिए पावरकॉम ने बाहर से 4700 मेगावाट से ज्यादा बिजली ली। रविवार को कटों से राहत रही। 

उम्मीद है कि इस महीने के अंदर कोयले की निर्विध्न सप्लाई शुरू हो जाएगी। आज मांग में कमी के चलते कटों से निजात रही है।
- ए वेणु प्रसाद, सीएमडी, पावरकॉम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed