फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coaching center teacher hangs up, dies

कोचिंग सेंटर के अध्यापक ने लगाया फंदा, मौत

Thu, 28 Jan 2021 10:20 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Coaching center teacher hangs up, dies
चंडीगढ़। सेक्टर-21 स्थित घर में संचालित निजी कोचिंग सेंटर के अध्यापक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सेक्टर-21/डी निवासी साहिल प्रताप (25) के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सेक्टर-19 थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

घटना वीरवार सुबह करीब 7.20 बजे की है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के गांव अकरपुरा अंगा खेड़ी निवासी साहिल प्रताप सेक्टर-21/डी के मकान नंबर-3130 में रहता था। वह सेक्टर-34 स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाता था। पुलिस को सूचना मिली कि उक्त मकान में रहने वाले युवक ने फंदा लगाया है। सूचना पर पीसीआर पुलिस पहुंची और उसे फंदे से उतारकर तुरंत जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। शुक्रवार को कोरोना टेस्ट के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस पता लगाने में जुट गई है कि साहिल प्रताप ने किस वजह से यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed