{"_id":"64e50ec3592bd8e04dcd02d3c560e9af","slug":"co-operative-society-flat-transfer-fee-will-be-hiked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसाइटी में रहने वालों के लिए अहम खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोसाइटी में रहने वालों के लिए अहम खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 Feb 2015 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ प्रशासन जल्द ही शहर के विभिन्न को ऑपरेटिव सोसाइटी के फ्लैट्स की ट्रांसफर फीस में इजाफा करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव, इस्टेट ऑफिसर और डीसी मोहम्मद शाइन और अन्य अधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक में बताया गया कि को-ऑपरेटिव सोसाइटी के ए, बी और सी कैटेगरी मकानों की ट्रांसफर फीस 2009 से नहीं बढ़ाई गई है।
जानकारी के अनुसार इस्टेट ऑफिस की ओर से तैयार प्रपोजल में अब फीस में कई गुणा इजाफा हो सकता है। इस फैसले से प्रशासन को करोड़ों की आमदनी होने की उम्मीद है।
को-ऑपरेटिव सोसाइटी की ए कैटेगरी की मौजूदा फीस को 1.40 लाख प्रति स्क्वेयर फीट करने, कैटेगरी बी की फीस 65 हजार और कैटेगरी सी की फीस को 40 हजार प्रति स्क्वेयर फीट करने का प्रपोजल तैयार किया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार एडवाइजर ने को-ऑपरेटिव सोसाइटी फ्लैट संबंधी नियमों को नए सिरे से संशोधित करने के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही फ्लैट्स की ट्रांसफर फीस बढ़ाने को लेकर प्रशासन अंतिम फैसला लेगा।
विज्ञापन