फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CNG and PNG lines will be spread in many cities of Haryana

हरियाणा के कई शहरों में बिछेंगी सीएनजी और पीएनजी गैस लाइनें, डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधा

Fri, 23 Nov 2018 01:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Updated Fri, 23 Nov 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
CNG and PNG lines will be spread in many cities of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 129 जिलों के 65 भौगोलिक क्षेत्रों में शहरी गैस वितरण परियोजना का शिलान्यास किया। महेंद्रगढ़ के ताऊ देवीलाल मैदान से हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़, चरखी-दादरी, भिवानी, नारनौल भौगोलिक क्षेत्र के लिए इस परियोजना का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन


इस मौके पर सांसद चौ. धर्मवीर सिंह भी मौजूद रहे। देवीलाल पार्क में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की ओर से सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। जहां पर लोगों ने प्रधानमंत्री का भाषण सुना। शिक्षामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में पर्यावरण की चिंता की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई-नई तकनीक को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने के बाद पहले शहरों में पाइप लाइन के जरिए घरेलू गैस व उद्योगों में प्रयोग होने वाली गैस की सप्लाई होगी। 
विज्ञापन


महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी-दादरी, नारनौल में 6700 वर्ग किलोमीटर में लाइनें बिछाई जाएंगी। पहले चरण में इसके माध्यम से 1.5 लाख उपभोक्ताओं को सप्लाई दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस भौगोलिक क्षेत्र में 60 सीएनजी स्टेशन लगेंगे। इनके माध्यम से गाड़ियों में ईंधन भरवाया जा सकेगा। शिक्षामंत्री ने कहा कि पीएनजी एलपीजी से 40 प्रतिशत सस्ती होगी। साथ ही सिलिंडर का झंझट भी खत्म हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों में जितनी गैस उपयोग होगी उतना ही बिल आएगा। इससे गृहणियों को बहुत बड़ी राहत मिलने वाली है। भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि अब आने वाले समय में डीजल और पेट्रोल के वाहनों के दिन खत्म होने वाले हैं। प्राकृतिक गैस से वाहन चलेंगे। इसी कड़ी में इस परियोजना शुरू की जा रही है। प्रधानमंत्री से जिस प्रकार अन्य स्थानों पर बायोगैस संयत्र लगाए हैं। वैसे ही महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और भिवानी जिलों के हेडक्वार्टर पर भी यह संयंत्र लगाएं। इससे क्षेत्र की गंदगी खत्म होगी। उन्होंने कहा कि इस मामले को वो प्रधानमंत्री के सामने स्वयं रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed