{"_id":"6434440091c34087040b4d07","slug":"cng-and-png-became-cheaper-in-chandigarh-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: लोगों को बड़ी राहत, सीएनजी और पीएनजी हुई सस्ती, जानें कितनी हुई कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: लोगों को बड़ी राहत, सीएनजी और पीएनजी हुई सस्ती, जानें कितनी हुई कटौती
Mon, 10 Apr 2023 10:52 PM IST
ajay kumar
अमर उजाला/संवाद, संगरूर/पटियाला/ मोहाली/ चडीगढ़
अमर उजाला/संवाद, संगरूर/पटियाला/ मोहाली/ चडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 10 Apr 2023 10:52 PM IST
सार
मोहाली निवासी अशोक झा ने बताया कि यह राहत की खबर है। उनका दिन में कम से कम लोकल में ही पचास से सौ किलोमीटर तक आना जाना होता है।
विज्ञापन
सीएनजी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्राइसिटी (पंचकूला-मोहाली और चंडीगढ़) समेत पंजाब के लोगों को अब कॉम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के लिए ज्यादा जेब नहीं ढीली करनी पडे़गी। विभिन्न कंपनियों ने अब अपने दाम में कटौती की है। यह कटौती पांच से छह रुपये तक की गई है। ऐसे में यह आम लोगों को बड़ी राहत है। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार वृद्धि के बाद लोगों ने सीएनजी गाड़ियों की तरफ रुख किया था।
विज्ञापन
टोरेंट गैस ने डोमेस्टिक पीएनजी में पांच रुपये प्रति एससीएम, जबकि सीएनजी के रिटेल कीमतों में छह रुपये प्रति किलो की कटौती की है। इस कटौती के बाद सीएनजी मोहाली में पेट्रोल की कीमत से 40 फीसदी सस्ती, जबकि डीजल की कीमत से 12 फीसदी सस्ती मिलेगी। इसी प्रकार डोमेस्टिक पीएनजी अब डोमेस्टिक एलपीजी से 26 फीसदी सस्ती उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
कंपनी के निदेशक जीनल मेहता ने कहा कि घरेलू प्राकृतिक गैस मूल्य निर्धारण दिशा निर्देशों को संशोधित करने के भारत सरकार के फैसले और परिणाम स्वरूप पीएनजी और सीएनजी की कीमतों में कमी से लाखों परिवारों और सीएनजी वाहन मालिकों को राहत मिलेगी। मोहाली निवासी अशोक झा ने बताया कि यह राहत की खबर है। उनका दिन में कम से कम लोकल में ही पचास से सौ किलोमीटर तक आना जाना होता है।
विज्ञापन