फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM will leave his personal home in jalandhar

Chandigarh News: निजी कोठी को छोड़ेंगे सीएम, सरकारी कोठी में होंगे शिफ्ट

Mon, 12 Aug 2024 09:45 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 09:45 PM IST
विज्ञापन
CM will leave his personal home in jalandhar
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालंधर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अपनी जालंधर वाली रिहायश बदलने की तैयारी कर रहे हैं। वह अब शहर के बीच स्थित पुरानी बारादरी इलाके में शिफ्ट होंगे। जिस सरकारी कोठी में सीएम शिफ्ट हो रहे हैं, वह कोठी डिवीजनल कमिश्नर की है। हाल ही में डिवीजनल कमिश्नर गुरप्रीत सपरा का तबादला हो गया है और आलीशान सरकारी कोठी अब सीएम के लिए तैयार हो रही है। मुख्यमंत्री दफ्तर द्वारा इस घर के बुनियादी ढांचे में बदलाव को लेकर लोक निर्माण विभाग, पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड और जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग को मंजूरी भी दे दी है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम ने लगभग 4-5 एकड़ में फैले इस घर में पैरिफिरल दीवारों, वेटिंग हॉल, शेड, अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी और पार्किंग स्थानों आदि के लिए प्रस्ताव दिया गया है। यह कोठी हाई सिक्योरिटी जोन में है, जहां पास में डीसी के अलावा सेशन जज की कोठी भी है।


जालंधर उपचुनाव से पहले शहर में एक कोठी किराए पर ली थी। यहां से ही आम चुनाव का नेतृत्व करते हुए पार्टी को बड़ी जीत दिलवाई थी। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने जनता से वादा किया था कि वह चुनाव के बाद भी जालंधर रहेंगे और हर हफ्ते यहां आकर लोगों के काम करवाया करेंगे। उन्होंने कहा था कि माझा और दोआबा के लोगों को अब चंडीगढ़ आने की जरूरत नहीं होगी। उनके काम जालंधर से ही हुआ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed