फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM started BJPs membership campaign by taking membership of the party

Chandigarh News: पार्टी की सदस्यता लेकर सीएम ने शुरू किया भाजपा का सदस्यता अभियान

Sat, 09 Nov 2024 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
CM started BJPs membership campaign by taking membership of the party
- सीएम बोले- 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य, अभियान से पूर्व ही 5 लाख सदस्य बने
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में सरकार की हैट्रिक लगाने के बाद शुक्रवार को प्रदेश में भाजपा ने तीन दिवसीय पार्टी सदस्यता अभियान की शुरूआत कर दी। सीएम आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्राथमिक सदस्यता लेकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत 50 लाख लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, अभियान के संयोजक वेदपाल एडवाकेट, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। यह अभियान डेढ़ माह तक चलेगा।


सीएम सैनी ने कहा कि अभियान की शुरुआत से पूर्व ही राज्य में पांच लाख सदस्य जुड़ चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ भाजपा सदस्यता अभियान प्रदेश के हर गांव- हर गली के साथ हर घर व हर व्यक्ति तक पहुंचेगा। यह सभी को विकसित भारत-विकसित हरियाणा के संकल्प से जोड़ेगा। हर छह वर्ष के बाद भाजपा का सदस्यता अभियान चलता है और सभी सदस्य अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर अभियान शुरू किया था। देश में अब तक 10 करोड़ से भी अधिक सदस्य बन चुके हैं। वहीं, दुष्यंत गौतम ने कहा कि प्रदेश में जिस गति से अभियान चल रहा है, हमें पूरा विश्वास है कि 50 लाख से भी अधिक लोग पार्टी से जुड़ेंगे। वेदपाल एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश में 20 हजार 629 बूथ हैं और कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर 250 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य दिया है। इस दौरान संदीप जोशी, अशोक गुर्जर, वरुण श्योराण, गोपाल शर्मा, मीना परमार व आईटी विभाग के प्रमुख आदित्य चावला भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed