फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Saini is taking only three hours of sleep to complete 95 days agenda

Chandigarh News: 95 दिन का एजेंडा पूरा करने के लिए सिर्फ तीन घंटे की नींद ले रहे सीएम सैनी

Sat, 10 Aug 2024 06:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
CM Saini is taking only three hours of sleep to complete 95 days agenda
पत्रकारों से बातचीत में बोले- पिछले दिनों लिए फैसलों का असर जनता पर दिखाई पड़ रहा है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एलान किया था कि उनके पास कामकाज के लिए सिर्फ 95 दिन हैं। इन 95 दिन के लिए उन्होंने प्रदेश के लिए एक एजेंडा तैयार किया था। इसमें जनहित से जुड़ी कई सहुलियतें शामिल थीं। सीएम ने शुक्रवार को कहा कि जनता के जीवन को सरल और सुगम बनाने के लिए वह दिन-रात काम कर रहे हैं। अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए अक्सर वह रात में तीन बजे के आसपास सोते हैं और सुबह करीब छह बजे फिर से कामकाज में जुट जाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के हित के लिए उनकी सरकार और उनके अफसर दिन रात काम कर रहे हैं। उनकी इस बात की तस्दीक सीएमओ के एक अधिकारी ने भी की है। अधिकारी ने बताया कि एक दिन रात में ढाई बजे सीएम का कॉल आया। बातचीत हुई और सुबह फिर साढ़े छह बजे सीएम का फोन आ गया। वह भी आश्चर्य में पड़ गए कि रात में ढाई बजे ही बात हुई और सुबह फिर से फोन आ गया। शुक्रवार को अपने आवास पर चुनिंदा पत्रकारों से बातचीत में सीएम सैनी ने बताया कि छह जून के बाद से उनका यही रूटीन है। इसके साथ ही उनके दौरे भी लगातार चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने के भीतर उन्होंने प्रदेश को कई बड़ी सहुलियतें दी हैं और उसका असर जनता के बीच दिखने लगा है। जनता के बीच सकारात्मक माहौल बना है। उन्होंने कच्चे कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति तक नौकरी की गारंटी, सभी फसलों पर एमएसपी देने और खरीफ की सभी फसलों पर बोनस देने के फैसले को अभूतपूर्व बताया है। उनका कहना है कि इस फैसले से किसानों और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि वह एक किसान के बेटे हैं। इसलिए उन्हें उनकी तकलीफ पता है।
विज्ञापन




जल्द खुलेगा आवास के लिए पंजीकरण का पोर्टल
सीएम सैनी ने बताया कि ग्रामीण आवास योजना-विस्तार के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) विशेष रूप से भूमिहीन परिवारों को महाग्राम पंचायतों में 50 वर्ग गज और सामान्य पंचायतों में 100 वर्ग गज के आवासीय भूखंड के लिए पंजीकरण की सुविधा जल्द शुरू होगी। एक दिनों में इसके लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा ताकि लोग आवेदन कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि ट्यूबवेल कनेक्शन देने का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए भी टेंडर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



17 को फिर बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक
सीएम सैनी ने 17 अगस्त को फिर से मंत्रिमंडल की बैठक बुला ली है। 17 दिन में यह तीसरी मंत्रिमंडल की बैठक है। इससे पहले पांच और आठ अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुला चुके हैं। पिछली बैठकों को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि सैनी सरकार अगली मंत्रिमंडल की बैठक में कुछ बड़े फैसलों पर मुहर लगा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed