फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Saini and Manohar Lal will hold four to five rallies every day.

Chandigarh News: सीएम सैनी व मनोहर लाल हर दिन करेंगे चार से पांच रैलियां

Sun, 28 Apr 2024 03:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
CM Saini and Manohar Lal will hold four to five rallies every day.
भाजपा ने रैलियों का शेड्यूल जारी किया, अब तक 40 रैलियां कर चुके हैं
विज्ञापन

चंडीगढ़। भाजपा ने हरियाणा की दसों सीट जीतने के लिए सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल ने मोर्चा संभाल रखा है। चुनावों की घोषणों के बाद से ही सैनी और मनोहर लाल पूरे प्रदेश में रैलियां कर रहे हैं। दोनों नेता अब तक 40 रैलियां कर चुके हैं और 12 मई तक हर विधानसभा क्षेत्र को कवर करना है। भाजपा ने शनिवार को दो मई तक आयोजित होने वाली रैलियों का शेड्यूल जारी किया है, जिनमें दोनों ही रोज चार से पांच रैलियां करेंगे। शेड्यूल के मुताबिक सीएम नायब सिंह सैनी 28 अप्रैल रविवार को सुबह 10 बजे रादौर विधानसभा और शाम 5 बजे पंचकूला विधानसभा में विजय संकल्प रैली करेंगे। 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री 10 बजे गुरुग्राम में लोकसभा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह यादव का नामांकन करवाएंगे, वहीं एक मई को सुबह 10 बजे अंबाला में बंतो कटारिया का नामांकन करवाएंगे। 2 बजे पुंडरी विधानसभा में विजय संकल्प रैली करेंगे। 2 मई को 10 बजे मुख्यमंत्री सैनी थानेसर में कुरुक्षेत्र लोकसभा उम्मीदवार नवीन जिंदल का नामांकन करवाएंगे। पूर्व सीएम मनोहर लाल 28 अप्रैल को सुबह 10 बजे गढ़ी-सांपला किलोई, 3 बजे राई विधानसभा में रैलियां करेंगे। इसी तरह 29 अप्रैल को प्रातः 10 बजे आदमपुर, 30 अप्रैल को प्रातः 10 बजे चरखी दादरी, 2 बजे तोशाम और 3.30 बजे असंध विधानसभा में रोड शो करेंगे। 1 मई को 11 बजे सफीदो, सायं 4 बजे पटौदी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed