{"_id":"667deed76a81de68cf0a97b4","slug":"cm-said-20-thousand-complaints-were-received-in-samadhan-camp-chandigarh-news-c-16-pkl1010-455941-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान शिविर में 20 हजार शिकायतें आईं : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान शिविर में 20 हजार शिकायतें आईं : सीएम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस वार्ता में बताया कि समस्या समाधान शिविर में 20 हजार से ज्यादा शिकायतें आईं थी, जिनमें से पांच हजार शिकायतों का मौके पर निपटान किया गया है। बाकी शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने बताया है कि 30 जून तक वह समस्या समाधान शिविरों में आई सभी शिकायतों का समाधान कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति परिवार पहचान पत्र में आय में सुधार के लिए स्वयं सत्यापित करके अपनी आय देता है तो पीपीपी में उसे सुधार कर दिया जाएगा।
अपराधियों से सख्ती से निपटेंगे
इस दौरान राज्य में बढ़ती अपराध की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि वह अपराधियों से सख्ती से निपटेंगे। इसमें कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी। भाजपा की सरकार में राज्य के दो करोड़ 80 लाख लोगों को चिंता की जरूरत नहीं है। अपराधी प्रवृत्ति के लोगों से कड़ाई से निपटा जाएगा। यह मैंने पहले भी कहा है और फिर से इस बात को दोहरा रहा हूं।