{"_id":"585d1ede4f1c1ba107e3aaf9","slug":"cm-parkash-singh-badal-punjab-congress-captain-amarinder-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में टिकट के नाम पर पड़ी फूट पर बोले सीएम बादल- बिखर जाएगी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में टिकट के नाम पर पड़ी फूट पर बोले सीएम बादल- बिखर जाएगी पार्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 23 Dec 2016 06:25 PM IST
विज्ञापन
जालंधर में संगत दर्शन के दौरान सीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पंजाब कांग्रेस बिखरने के कगार पर है, जिस वजह से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी नेताओं को हार सामने नजर आने लगी है। बादल शुक्रवार को गांव अठौला में संगत दर्शन के दौरान पत्रकारों से खास बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में टिकटों के वितरण पर आपसी खींचातानी से ही इस पार्टी को बहुत सारे क्षेत्रों के लिए उमीदवार नहीं मिल रहे हैं। कांग्रेस अनुशासन रहित पार्टी है, जिसमें हर नेता का अपना ही अलग एजेंडा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अनुशासन तोड़ रहे हैं और वह कभी भी शिअद का मुकाबला नहीं कर पाएंगे।
सांसद शेर सिंह के बेटे की ओर से कांग्रेस में शामिल होने के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी के भी पार्टी छोड़ जाने से शिरोमणि अकाली दल को कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि घुबाया को पार्टी ने विधायक एवं सांसद बनाया, लेकिन यह दुर्भाग पूर्ण बात है कि वर्तमान राजनीति में नेताओं की ओर से निजी हितों को प्राथमिकता दी जाती है।

'विधानसभा चुनाव में पार्टी नेताओं को हार नजर आ रही'
जालंधर में संगत दर्शन के दौरान सीएम
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा गांव लाबंडा में संगत दर्शन के दौरान लोगों को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए इसे पंजाब विरोधी पार्टी करार दिया। विस चुनाव को देखते हुए लोगों को विकास एवं कारगुजारी के आधार पर वोट डालने की अपील करते हुए बादल ने कहा कि पंजाब सरकार ने किसानों को खेती संकट में से उभारने के लिए मुफ्त बिजली, भगत पूर्ण सिंह बीमा योजना, बीजों एवं खेती औजारों पर सब्सिडी जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
मुुख्यमंत्री की ओर से गांव लाबंडा एवं अठौला की पंचायतों की समस्याओं का हल करने के अलावा विकास कामों के लिए ग्रांटें भी जारी की गई। इस अवसर पर अकाली नेता सेठ सतपाल मल, रणजीत सिंह काहलों, राजिंद्र सिंह नागरा और जगरूप सिंह भी मौजूद थे।