फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cm parkash singh badal big statement about sikh people

CM बादल के बड़े बोल, सिखों ने कुर्बानी दी, इतिहास नहीं संभाला

Mon, 22 Feb 2016 04:22 PM IST
लखवीर सिंह लक्की/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
लखवीर सिंह लक्की/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Mon, 22 Feb 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
cm parkash singh badal big statement about sikh people

सिख कुर्बानियां देकर अपना इतिहास तो बना लेते हैं किंतु उस इतिहास को अमलीजामा नहीं पहनाया जाता। ये कहना है सीएम बादल का। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने फतेहगढ़ साहिब में गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों और माता गुजरी को सूबा सरहिंद की कैद के दौरान दूध की सेवा निभाने वाले महान सेवक बाबा मोती राम मेहरा की याद में बनाई जाने वाली विशाल यादगार का नींव पत्थर रखा।

विज्ञापन


यह यादगार गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में स्थित ठंडा बुर्ज के पास बनेगी। उद्घाटन के बाद सीएम ने कहा कि बाबा मोती राम की सेवा बेमिसाल है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बुखार होने के कारण स्टेज से ज्यादा समय तक नहीं बोल पाए। उन्होंने इस बात का जिक्र भी किया कि डाक्टर ने उन्हें ज्यादा घूमने फिरने से गुरेज करने को कहा है लेकिन वह फिर भी लोगों की सेवा के लिए अपने मिशन पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले पहले वह शनिवार को तलवंडी साबो और दोआबा क्षेत्र में थे और आज फतेहगढ़ साहिब में है और कल भी यही प्लान रहेगा। इस मौके पर जैसे ही स्टेज पर बादल अपना भाषण बंद करके नीचे उतरे तो खराब सेहत के चलते उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस नहीं की और सीधा डाक्टर के पास चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब के सामने बाबा मोती राम मेहरा जी की याद में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर से कश्यप/राजपूत भाईचारे के लोगों ने हिस्सा लिया। सीएम ने कहा कि सिख कुर्बानियां देकर अपना इतिहास तो बना लेते हैं किंतु उस इतिहास को अमलीजामा नहीं पहनाया जाता।

अगर सिख धर्म की कुर्बानियों और इतिहास को दुनिया को बताया होता तो शायद कोई और धर्म न बनता। सिख धर्म में सभी धर्मों की बाणी का जिक्र है और हमें सभी धर्मों का सत्कार करते हुए अपने धर्मनिरपेक्षता पर काबिज रहना चाहिए। सीएम ने विधायक बस्सी पठाना जस्टिस निर्मल सिंह की मांग पर मोरिंडा-सरहिंद मार्ग का नाम दीवान टोडरमल मार्ग रखने की घोषणा भी की।

इस मौके पर पंजाब पिछड़ी श्रेणी कमीशन के वाइस चेयरमैन निर्मल सिंह एसएस ने मुख्यमंत्री से एससी की तर्ज पर बीसी श्रेणियों के भी बिजली के ढाई सौ यूनिट माफ करने की मांग रखी। सीएम ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह तो महाराजाओं वाली जिंदगी जीते हैं और पटियाला में पोलो गेम खेलते हैं।


वहीं आम आदमी पार्टी को भगोड़ा झुंड करार देते हुए सीएम ने कहा कि ये सिर्फ पंजाब को लूटने आए हैं और पार्टी में तीन चार नकलची भर्ती कर लिए हैं। बादल ने ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की। सीएम बादल ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पंजाब ही बिजली सरप्लस सूबा है जिसमें 24 घंटे किसानों और एससी वर्ग को निर्विघ्न बिजली सप्लाई मुफ्त दी जा रही है। बादल ने कहा कि हर महीने तुहाड़े पंज हजार करोड़ रुपये बिजली दा बिल मैनू देणा पैंदा ए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed