फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Nayab Singh Saini political stature has risen rapidly BJP considers him a key figure Mission Punjab

मिशन पंजाब: राजनीति में तेजी से बढ़ा कद...इसलिए पंजाब में सैनी को अहम मान रही भाजपा; इस कसौटी पर बैठते हैं फिट

Sun, 04 Jan 2026 11:48 AM IST
शाहरुख खान आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 04 Jan 2026 11:48 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सैनी आज पहली बार भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री पटियाला जिले की घनौर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा कैंप कार्यालय में 200 उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन
CM Nayab Singh Saini political stature has risen rapidly BJP considers him a key figure Mission Punjab
CM Nayab Singh Saini - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब में 2027 की शुरुआत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने रणनीति तेज कर दी है। चुनाव से पहले राज्य में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की जिम्मेदारी पार्टी हाईकमान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री रविवार को पहली बार पंजाब जाकर सीधे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पटियाला जिले की घनौर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। यह पहला मौका होगा जब वे पंजाब में संगठनात्मक स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से औपचारिक संवाद करेंगे। 
विज्ञापन


इससे पहले वे पंजाब में किसान समूहों, सामाजिक संगठनों, युवा वर्ग और कारोबारी संस्थाओं के साथ अलग-अलग बैठकों में शामिल होते रहे हैं। रविवार के दौरे में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सिर्फ पटियाला तक सीमित नहीं रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाला से लौटने के बाद वे अपने कैंप कार्यालय में पंजाब के करीब 200 उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे मोहाली में आयोजित विशाल सामूहिक श्री सुंदरकांड पाठ में भी शामिल होंगे।

 

मुख्यमंत्री सैनी लगातार पंजाब में अपनी गतिविधियां बढ़ा रहे हैं। पटियाला में होने वाले उनके कार्यक्रम पर आम आदमी पार्टी की खास नजर है। पंजाब दौरे से एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने निहंग संप्रदाय के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।

राजनीति में तेजी से बढ़ा कद
करीब डेढ़ साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कद हरियाणा की राजनीति में तेजी से बढ़ा है। उनकी कार्यशैली और सक्रिय राजनीतिक भूमिका के चलते वे पार्टी हाईकमान की नजर में ऊर्जावान और प्रभावी मुख्यमंत्रियों की सूची में शामिल हो गए हैं। 

 

यही कारण है कि हाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उन्हें स्टार प्रचारकों में भी शामिल किया। इन सभी पहलुओं को देखते हुए हाईकमान ने अब पंजाब की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।
 

पंजाबी गायकों से भी लगातार संवाद 
पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री सैनी पंजाब के चर्चित गायकों से भी नियमित रूप से मुलाकात कर रहे हैं। इन बैठकों में वे हरियाणा सरकार की फिल्म नीति पर चर्चा करने के साथ पंजाब के सामाजिक और राजनीतिक माहौल को लेकर फीडबैक भी लेते हैं। 
 

पिछले छह महीनों में वे मनकीरत औलख, मिका सिंह, इंद्रजीत निक्कू और गुरदास मान से मुलाकात कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने सतिंदर सरताज को विशेष तौर पर अपने आवास पर आमंत्रित किया जहां उन्होंने हिंद की चादर गीत भी सुना।

इसलिए पंजाब में सैनी को अहम मान रही भाजपा
हरियाणा और पंजाब सामाजिक, सांस्कृतिक और कारोबारी रूप से एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री सैनी की ननिहाल पंजाब में है और वे राज्य की बोली, संस्कृति और सामाजिक संरचना को भली-भांति समझते हैं। पंजाब के कई क्षेत्रों में सैनी समाज का प्रभाव भी माना जाता है। 

 

शांत स्वभाव, संतुलित छवि और जरूरत पड़ने पर आक्रामक राजनीतिक शैली के चलते भाजपा को उम्मीद है कि नायब सिंह सैनी पंजाब में पार्टी के लिए उपयोगी चेहरा साबित हो सकते हैं। लंबे समय से भाजपा को पंजाब में ऐसे नेतृत्व की तलाश थी जो स्वभाव से सबको साथ लेकर चल सके, इस कसौटी पर सैनी फिट बैठते हैं।

पूर्व सैनिकों के मुद्दों के लिए प्रदेश सरकार तत्पर: सीएम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूर्व सैनिकों से जुड़े मुद्दों के समाधान को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह से तत्पर है। शनिवार को सीएम ने पश्चिमी कमान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय का भी अवलोकन किया जहां उन्होंने कमान के गौरवशाली इतिहास, प्रमुख सैन्य अभियानों, वीरता गाथाओं व विकसित सैन्य परंपराओं की जानकारी हासिल की। 
 

पश्चिमी कमान पहुंचने पर प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने उनका स्वागत किया। कमान के वरिष्ठ अधिकारियों ने संवाद के दौरान सीएम को कमान की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसमें ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन राहत, युवा संपर्क कार्यक्रम, लॉजिस्टिक्स सपोर्ट सिस्टम व नई प्रौद्योगिकियों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed