फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar met Bharat Ratna Advani

Chandigarh News: भारत रत्न आडवाणी से मिले सीएम मनोहर, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Sun, 11 Feb 2024 03:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
CM Manohar met Bharat Ratna Advani
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी से नई दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने पर बधाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आडवाणी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सीएम ने हरियाणा में चलाई जा रही योजनाओं व कार्यों की जानकारी देते हुए आडवाणी को नौ सालों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक भी भेंट की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी हमेशा आगे बढ़ने का हौसला देते हैं, सभी को साथ लेकर आगे बढ़ते रहे हैं। महापुरुषों को भारत रत्न देने पर पीएम का आभार जताया
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आडवाणी के साथ-साथ तीनों महापुरुषों कर्पूरी ठाकुर, नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, डॉ स्वामीनाथन को भारत रत्न दिए जाने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न देश के प्रति संबंधित व्यक्ति के योगदान को देखकर दिया जाता है। प्रतिभा खोज में जातियां नहीं, बल्कि काम देखा जाता है। जाति चाहे कोई भी हो, उल्लेखनीय कार्य के आधार पर ही चयनित किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाति की विचारधारा में कभी बंधे हों। कास्ट बेस्ड पॉलिटिक्स देश में कभी भी नहीं होनी चाहिए, यह तो हानिकारक है। जो लोग कास्ट बेस्ड पॉलिटिक्स की सोचते हैं, वे अच्छा नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed